बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. दिल्ली के संगम विहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साझा रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि पांच साल में क्या किया? सड़क की हालत जर्जर क्यों है? स्वास्थ्य सेवा बदहाल क्यों हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल से सवाल किया, "दिल्ली की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन आप सिर्फ झूठ बोलते रहे."
नीतीश ने केजरीवाल को उस बयान के लिए भी आड़े हाथ लिया जिसमे केजरीवाल ने बिहार के लोगों पर कटाक्ष किया था. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली सबकी है." उन्होंने साथ ही दिल्ली सरकार की मुफ्त नीति पर सवाल उठाते हुए कहा, "कही भी कुछ भी मुफ्त कर देने से जनता का भला नहीं होता है, इसका लाभ जनता को नहीं मिलता है. अगर जनता की हालत ठीक करनी हो तो उनकी स्थिति में सुधार करना होता है."
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
जनता दल (यूनाइटेड) की पुरानी मांग को मानने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए कहा, "1731 अनिधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया गया. यह जद(यू) की पुरानी मांग थी."
बिहार के मुख्यमंत्री ने आम बजट की भी जमकर तारीफ की और कहा कि यह बजट आम लोगों के हित में है. उन्होंने कहा, "बजट सकारात्मक है. इनकम टैक्स में बदलाब से साधारण लोगों को फायदा होगा. बंजर भूमि पर सोलर पावर और प्री पेड बिजली का मीटर लगाने की योजना अच्छी है."
बिहार में राजग सरकार के कामकाज से दिल्ली सरकार की तुलना करते हुए नीतीश ने कहा, "बिहार की क्या स्थिति थी सब जानते हैं, सामूहिक हत्या, बिजली नहीं थी, सड़कें नहीं थी. हर गांव को सड़कों से जोड़ा गया. हर जगह काम किया. बिहार जैसे गरीब राज्य में हमने कई स्कूल बनाएं. लगभग 22 हजार प्राथमिक विद्यालय बनवाया. तीन लाख तक शिक्षकों को नौकरी दी. गरीबी बच्चियों के लिए पोशाक योजना, साइकिल योजना शुरू की. बिहार का बजट 2 लाख करोड़ कर दिया. लेकिन केजरीवाल गरीबी की उपेक्षा करते हैं. केजरीवाल जी बिहार के लोगों के बारे में क्या-क्या बोलते हैं. बिहार के लोग भी दिल्ली के निवासी हैं."
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख चिराग पासवान भी मौजूद थे. गला खराब होने की वजह से जेपी नड्डा ज्यादा देर नहीं बोले. नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की जमकर तारीफ की. नड्डा ने कहा, "नीतीश जी ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदल दी है. अब दिल्ली की तस्वीर बदलने का समय आ गया है." केजरीवाल पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि, "दिल्ली का पानी प्रदूषित है. प्रदूषण सबसे खतरनाक स्तर पर है. लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल सिर्फ गलत और झूठ बोलते हैं. 1600 करोड़ सिर्फ विज्ञापन और प्रचार पर खर्च कर दिया गया."
गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव के बहाने बिहार की राजग पार्टियां एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही हैं. इसी कड़ी में रविवार को दो रैलियां हुई. सभा में भाजपा और जद(यू) के नेताओं के अलावा लोजपा से पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी शिरकत की.
(इनपुट आईएएनएस से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं