- नीतीश का विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए जनसमर्थन जुटाने का आह्वान
- विशेष राज्य के दर्जे से ऊंची जातियों के गरीबों को भी फायदा : नीतीश कुमार
- नीतीश का केंद्र पर दबाव बनाने के लिए अभियान शुरू करने का इरादा
बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा (Special State Status) देने की मांग पर बल देने के लिए अपने प्रस्तावित अभियान के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया. जदयू नेता ने कई अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के अलावा एक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर मुंगेर जिले में एक समारोह में विशेष दर्जे की आवश्यकता को रेखांकित किया. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जदयू अध्यक्ष व स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह “ललन” की मौजूदगी में कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि उनकी सरकार त्वरित विकास के लिए कई कदम उठाने का इरादा रखती है, जिसे विशेष दर्जे से मदद मिलेगी.
सबसे ज्यादा समय तक बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विशेष दर्जे से न केवल हमारे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों को लाभ होगा, बल्कि ऊंची जातियों के गरीबों को भी फायदा होगा. केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मैं एक अभियान शुरू करने का इरादा रखता हूं. मुझे आशा है कि आप सभी इस अभियान के समर्थन में हैं.''
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
भीड़ से ‘‘हां'' की गूंज सुनकर कुमार ने उन्हें खड़े होकर और हाथ उठाकर उनका संकल्प दोहराने को कहा : ‘‘मैं वहां कई महिलाओं को बैठे हुए देख रहा हूं. उन सभी से अनुरोध है कि वे उठें और अभियान के समर्थन में अपने हाथ उठाएं.''
पिछले साल भाजपा का साथ छोड़कर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुमार ने उनकी सरकार द्वारा किए गए एक व्यापक जाति सर्वेक्षण में राज्य के एक तिहाई से अधिक लोगों के बेहद गरीबी में रहने की बात सामने आने के बाद से विशेष दर्जे की मांग फिर से दोहराई है.
ये भी पढ़ें :
* राज्यपाल के हस्ताक्षर होते ही बिहार में आरक्षण संशोधन बिल लागू हो जाएगा : नीतीश कुमार
* "बिहार और हिंदुस्तान के सभी दलित लोगों का अपमान...": CM नीतीश कुमार पर भड़के जीतनराम मांझी
* बिहार : NDA विधायकों का विधानसभा में हंगामा, मांझी पर नीतीश के बयान को बताया दलित समाज का अपमान, मांगा इस्तीफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं