विज्ञापन

अब यही सब करेंगे, इन्हीं को आगे बढ़ाइए... नीतीश का सम्राट के कंधे पर हाथ, क्या मिल गया बिहार को नया CM?

जमुई की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर बड़ा संकेत दे दिया. नीतीश ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब यही सब काम करेंगे.

अब यही सब करेंगे, इन्हीं को आगे बढ़ाइए... नीतीश का सम्राट के कंधे पर हाथ, क्या मिल गया बिहार को नया CM?
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई रैली में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आगे बढ़ाने का संकेत दिया
  • जमुई में नीतीश ने जनता से सम्राट चौधरी को समर्थन देने की अपील की
  • सम्राट चौधरी वर्तमान में बिहार के वित्त मंत्री हैं और अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं के कारण चर्चा में हैं

बिहार की सियासत में इन दिनों एक नई राजनीतिक पटकथा लिखी जा रही है. जब से नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर आई तभी से नए सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच सीएम नीतीश ने आज इशारों-इशारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा संकेत दे दिया. जमुई की रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई, बल्कि जनता की ओर इशारा करते हुए कह दिया- 'अब आगे इन्हीं को बढ़ाइए, यही सब काम करेंगे.' नीतीश कुमार के इस एक बयान ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. अब सवाल यह है कि क्या यह सम्राट चौधरी को बिहार की कमान सौंपने का औपचारिक ऐलान है?

जमुई रैली में दिखा नीतीश का अलग अंदाज

आज बिहार के जमुई में सीएम नीतीश कुमार 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास योजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे. इस मंच पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे. अपने संबोधन के दौरान नीतीश ने सम्राट चौधरी को अपने करीब बुलाया, उनके कंधे पर हाथ रखा और जनता से मुखातिब होते हुए कहा, 'हम तो अब जा ही रहे हैं, अब आगे सब इन्हीं को देखना है. आप लोग हाथ उठाकर कहिए कि इनका साथ दीजिएगा न?'

मुख्यमंत्री की इस अपील पर जनसैलाब ने भी शोर के साथ समर्थन जताया. यह पहला मौका नहीं है जब इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को इस तरह 'प्रोजेक्ट' किया हो, लेकिन जमुई की यह घटना सबसे स्पष्ट संकेत मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: पिता को भी छुट्टी मिलनी चाहिए... घर में बच्चे के जन्म पर पैटरनिटी लीव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात

क्या बिहार के अगले सीएम चेहरे पर लग गई मुहर?

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं. नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और 10 अप्रैल 2026 से उनका कार्यकाल शुरू होना तय है. चर्चा आम है कि दिल्ली जाने से पहले नीतीश कुमार बिहार की बागडोर किसी ऐसे भरोसेमंद हाथ में देना चाहते हैं जो एनडीए गठबंधन को मजबूती से आगे ले जा सके. सम्राट चौधरी, जो वर्तमान में वित्त मंत्रालय संभाल रहे हैं, इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं.

यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को आगे बढ़ाया हो. इससे पहले सहरसा और पूर्णिया की रैलियों में भी नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को इसी तरह आगे बढ़ाया था, जिससे यह चर्चा तेज होती जा रही है कि एनडीए गठबंधन के भीतर भविष्य की भूमिका तय की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सरकारी कर्मचारी ध्यान दें ! अब दफ्तरों में जींस-टीशर्ट में नो एंट्री, जानें कैसा हो ड्रेस कोड

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, CM Nitish Kumar, CM Nitish Kumar News, Bihar News, Bihar New Cm News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com