विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती के बीच बोले नीतीश, हार के डर से EVM की आलोचना हो रही

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हार के डर से कुछ लोग ईवीएम की आलोचना कर रहे हैं.

विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती के बीच बोले नीतीश, हार के डर से EVM की आलोचना हो रही
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: गुजरात में भाजपा एक बार जीतती नजर आ रही है. रुझानों के मुताबिक, भाजपा ने गुजरात और हिमाचल में जीत दर्ज कर चुकी है. यही वजह है कि कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिख रहा है. गुजरात चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस सहित कई नेताओं के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हार के डर से कुछ लोग ईवीएम की आलोचना कर रहे हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार रात को ट्वीट कर कहा, "हार के डर से चुनाव में ईवीएम की आलोचना हो रही हैं लेकिन ईवीएम के प्रयोग से चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष हुआ है. अब मतदान के अधिकार से कोई किसी को वंचित नहीं कर सकता."

यह भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव परिणाम 2017: मोदी मैजिक बरकरार, रुझानों में गुजरात-हिमाचल में बीजेपी की सरकार

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव के बाद कांग्रेस के नेताओं सहित कई अन्य नेताओं ने भी ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की है. हालांकि, चुनाव आयोग ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि ईवीएम में कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता.

बहरहाल, गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर मतगणना जारी है. देखना होगा कि कांग्रेस कितनी सीटें जीतने में कामयाब होती है. 

VIDEO: चुनावी नतीजों पर अशोक गहलोत से NDTV की खास बातचीत
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Election 2017, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com