विज्ञापन

सजा-ए-मौत सुनकर सन्न रह गया साहिल और रोने लगी मुस्कान

मेरठ के ब्लू ड्रम केस में आज कोर्ट का बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया है. कोर्ट ने दोनों दोषियों साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई है.

मुस्कान और साहिल को मौत की सजा
  • नीला ड्रम केस में मेरठ की कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई
  • सजा सुनते ही मुस्कान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रोने लगी
  • कोर्ट ने सजा के दौरान महाभारत और धर्म का भी जिक्र किया
मेरठ:

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में आज अदालत ने मुस्कान और उसके साथी साहिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. अपने पति को बेरहमी से मौत से घाट उतारने वाली मुस्कान इस सजा के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बेचैन दिखाई दे रही थी. कोर्ट में जज की एक-एक बात पर उसकी नजर थी. जैसे ही जज ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई मुस्कान के चेहरे का रंग उड़ गया और वो रोने लगी. दूसरी तरफ साहिल शांत बैठा हुआ था. 

बैरक में बेचैन थी मुस्कान 

कोर्ट में जज ने जैसे ही सजा का ऐलान किया वहां काफी गहमागहमी का माहौल हो गया. हालांकि, वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुस्कान चुप दिख रही थी. एक रात पहले से ही मुस्कान जेल के अपने बैरक में बेचैन थी. सजा के एक रात पहले तो उनसे खाना भी नहीं खाया था. 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई 

जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा ने जेल में मुस्कान के हालात की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि सजा के ऐलान के दौरान वो कचहरी नहीं जाना चाहते हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही सुनवाई की मांग की थी. जैसे ही कोर्ट की कार्यवाही शुरू हुई मुस्कान की बेचैनी साफ नजर आने लगी. दूसरा दोषी साहिल चुपचाप बैठा हुआ था. कोर्ट ने टिप्पणी करनी शुरू की. जज अरविंद कुमार मिश्रा ने महाभारत का जिक्र किया और अपराधी और धर्म की बात की. जज ने मुस्कान से अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि हत्या के आरोप में आपको सजा-ए-मौत दी जाती है. उसके बाद उन्होंने साहिल से कहा कि आपको भी फांसी की सजा दी जाती है क्योंकि आपने नृशंस हत्या की है.

दूसरे जेल में शिफ्ट हो सकती है मुस्कान 

जैसे ही उन्होंने दोनों अपराधियों को उनके अपराध के लिए फांसी की सजा का ऐलान किया वैसे ही मुस्कान के चेहरे की रंगत उड़ गई और वो रोने लगी. मुस्कान सजा से पहले भगवान की पूजा-पाठ करने लगी थी. सजा का ऐलान होते ही मुस्कान की रोने की आवाज आने लगी. इस सजा के बाद अब मुस्कान को किसी अन्य जेल में भेजा सकता है. 

यह भी पढ़ें | मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाने वाले जज कौन हैं? 5 महीने पहले ही मेरठ हुआ था ट्रांसफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blue Drum, Muskan And Sahil, Muskan And Saurabh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com