NITI Aayog Health Index 2021: नीति आयोग की रिपोर्ट की मानें तो स्वास्थ्य के पैमाने पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार की हालत सबसे खऱाब है. नीति आयोग के हेल्थ इंडेक्स में अगर 20 बड़े राज्यों की बात करें तो यूपी सबसे निचली पायदान ( UP Health Index) पर रखा है. जबकि केरल ने एक बार फिर सबसे अव्वल स्थान पाया है. नीति आयोग के चौथी बार ये स्वास्थ्य सूचकांक जारी किया है. बड़े राज्यों की बात करें तो सभी मानकों पर हेल्थ सेक्टर में केरल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. जबकि उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. चौथे हेल्थ इंडेक्स में 2019-20 (आधार वर्ष) की अवधि को ध्यान में रखा गया है.
सरकारी थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मानकों पर तमिलनाडु और तेलंगाना दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।. रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश ने बेहतरी के मामले में सबसे ऊंचा स्थान हासिल किया है. उत्तर प्रदेश ने आधार वर्ष (2018-19) से संदर्भ वर्ष (2019-20) तक सर्वाधिक उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है. नीति आयोग के अनुसार, हेल्थ इंडेक्स के लिए चार दौर का सर्वे किया गया है और इस आधार पर अंक दिए गए हैं. चारों राउंड में केरल शीर्ष पर रहा है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आंध्र प्रदेश ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए आठवें से छठवें स्थान पर पहुंचा है. महाराष्ट्र भी तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंचा है. जबकि पंजाब तीन स्थान नीचे लुढ़का है. तमिलनाडु और हरियाणा भी स्वास्थ्य सूचकांक में रैंकिंग में गिरावट आई है. राजस्थान चार पायदान पर ऊपर चढ़कर 15वें से 11वें स्थान पर आया है. तमिलनाडु तीसरे से 9वें स्थान पर पहुंच गया है.
छोटे राज्यों में मिजोरम टॉप पर है. जबकि केंद्रशासित प्रदेशों में सेहत के क्षेत्र में दिल्ली और जम्मू कश्मीर ने सभी मानकों पर सबसे नीचे है. इन राज्यों ने भी सुधार करते हुए छोटे राज्यों में सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त किया. रिपोर्ट में कहा गया कि लगातार चौथे सूचकांक में सभी मानकों पर केरल का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है. तेलंगाना का सभी मानकों और बढ़ोती के संबंध में प्रदर्शन अच्छा रहा और दोनों में उसने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. राजस्थान ने समग्र तौर पर सुधार के तौर पर सबसे कमजोर प्रदर्शन किया. यह रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विश्व बैंक की तकनीकी सहायता से तैयार की गई है.
हेल्थ इंडेक्स- कौन सा राज्य किस पायदान पर
केरल
तमिलनाडु
तेलंगाना
आंध्र प्रदेश
महाराष्ट्र
गुजरात
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
कर्नाटक
छत्तीसगढ़
हरियाणा
असम
झारखंड
ओडिशा
उत्तराखंड
राजस्थान
मध्य प्रदेश
बिहार
उत्तर प्रदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं