विज्ञापन

जिहादी कट्टरपंथ फैलाने वाले ISIS-AQIS नेटवर्क पर NIA का एक्शन, 10 राज्यों व दिल्ली के 20 ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS और AQIS से जुड़े कथित ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क के खिलाफ 10 राज्यों और दिल्ली में 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और भारत में हिंसक जिहाद फैलाने की साजिश की पड़ताल की जा रही है.

जिहादी कट्टरपंथ फैलाने वाले ISIS-AQIS नेटवर्क पर NIA का एक्शन, 10 राज्यों व दिल्ली के 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA का बड़ा ऑपरेशन: ISIS-AQIS नेटवर्क पर छापे, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बनाया जा रहा था निशाना

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS और AQIS से जुड़े कथित ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई करते हुए 10 राज्यों और दिल्ली में 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं. जांच में अब तक 11 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. आरोप है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर भारत में हिंसक गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था.

ऑनलाइन जिहादी नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 राज्यों में छापेमारी

NIA ने इस मामले में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली समेत 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई NIA के केस  की जांच के तहत की गई.

मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क समेत बड़ी मात्रा में डिजिटल सबूत जब्त

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं. अब इन सभी डिवाइस की फॉरेंसिक जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े थे, विदेशों से किस तरह संपर्क किया जा रहा था और आतंकी साजिश को कैसे आगे बढ़ाया जा रहा था.

11 आरोपी और एक नाबालिग पहले ही गिरफ्तार

NIA के मुताबिक इस मामले में अब तक 11 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया जा चुका है. एजेंसी ने यह मामला इसी साल मई में विजयवाड़ा पुलिस से अपने हाथ में लिया था. इससे पहले मार्च में विजयवाड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी रहमतुल्लाह शरीफ मोहम्मद के घर पर छापा मारा था, जहां से ISIS और AQIS जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी. इसी के आधार पर जांच शुरू हुई थी.

NIA का कहना है कि आज जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनका चयन पहले जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच, गिरफ्तार आरोपियों के आपसी संपर्क और अन्य जांच में मिले सबूतों के आधार पर किया गया. एजेंसी को शक है कि यह नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है और कई लोग ऑनलाइन माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे.

NIA का कहना है कि जांच अभी जारी है. एजेंसी इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने, विदेशी कनेक्शन की जांच करने और भारत में हिंसक गतिविधियों के जरिए अस्थिरता फैलाने तथा तथाकथित 'खिलाफत' स्थापित करने की साजिश के सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है.

सोशल मीडिया से युवाओं का ब्रेनवॉश करने का आरोप

जांच में अब तक सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी और उनके सहयोगी सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कम उम्र और संवेदनशील युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे थे. उन्हें हिंसक जिहादी विचारधारा, भड़काऊ सामग्री और गलत जानकारी देकर कट्टरपंथ की ओर धकेला जा रहा था. NIA के मुताबिक आरोपी विदेश में बैठे अपने कथित हैंडलर्स के संपर्क में भी थे और उनके निर्देश पर भारत विरोधी प्रचार और जिहादी विचारधारा फैलाने का काम कर रहे थे.

यह भी पढ़ें : भोपाल के क्लिनिक में काम करने वाले को कैसे और किसने बनाया 'लोन वुल्फ'? हैंडलरों ने दिलाई थी एक शपथ EXCLUSIVE

यह भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश में फिर तबाही: भारी बारिश का कहर जारी; लोहित में अचानक आई बाढ़, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

यह भी पढ़ें : मानसून ने पकड़ी रफ्तार; MP में अति भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली-मुंबई पर भी असर, यहां दिखेगा मौसम का कहर

यह भी पढ़ें : कोंकण-मराठवाड़ा वॉटर ग्रिड: क्या खत्म होगी मराठवाड़ा की प्यास और कम होगी कोंकण की बाढ़? जानिए पूरी परियोजना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NIA Raid, ISIS Network In India, AQIS Module, Online Radicalisation, Terror Network
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com