विज्ञापन

देश का सबसे बड़ा पार्क बदलेगा MP की सूरत, 46 हजार रोजगार देगा ₹2063 करोड़ का ये प्रोजेक्‍ट, कहां तक पहुंचा काम

मध्‍य प्रदेश को टेक्सटाइल और गारमेंट हब के रूप में पहचान दिलाने वाले देश के सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क का काम तेजी से चल रहा है. ₹2,063 करोड़ की इस परियोजना के लिए तीसरे चरण की जमीन आवंटन प्रक्रिया जल्‍द शुरू होने वाली है.

देश का सबसे बड़ा पार्क बदलेगा MP की सूरत, 46 हजार रोजगार देगा ₹2063 करोड़ का ये प्रोजेक्‍ट, कहां तक पहुंचा काम
धार जिले के भैंसोला गांव में बन रहे पीएम मित्र पार्क का काम जारी, 1,100 एकड़ जमीन का आवंटन जल्‍द होगा.

देश का सबसे बड़ा पीएम मित्र पार्क मध्‍य प्रदेश के धार जिले में बन रहा है.करीब 2,156 एकड़ में बनाए जा रहे इस पार्क से धार ही नहीं आसपास के जिलों को भी फायदा होगा. ₹2,063 करोड़ की इस परियोजना से इंदौर देश में टेक्सटाइल और गारमेंट हब बनकर उभरेगा. इस परियोजना के लिए अब तक सरकार को ₹20,000 करोड़ से अधिक के निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं. सबसे खास बात यह है कि पीएम मित्रा पार्क के बनने के बाद 46 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है.   

पीएम मित्र पार्क के लिए जमीन आवंटित के दो चरण पूरे हो चुके हैं, जिसके तहत करीब 1,100 एकड़ भूमि उद्योगों को आवंटित की जा चुकी है. भूमि आवंटन के लिए जल्‍द ही तीसरे चरण की शुरुआत होने वाली है. 

अब तक क्‍या बड़े काम हुए ?

धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में बन रहे पीएम मित्र पार्क का काम तेजी से चल रहा है. पार्क को विद्युत वितरण करने का लाइसेंस मिल गया है. इससे उद्योगों को विद्युत आपूर्ति कराने में आसानी होगी. बाह्य विद्युत अधोसंरचना (External Electrification) का काम पूरा हो चुका है. पार्क में बन रहीं सड़कें, जलापूर्ति, ड्रेनेज और कुछ अन्‍य काम आखिरी चरण में हैं.  
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने हाल ही में पीएम मित्रा पार्क का निरीक्षण कर कार्य की समीक्षा की थी.

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने हाल ही में पीएम मित्रा पार्क का निरीक्षण कर कार्य की समीक्षा की थी.

पीएम मित्र पार्क में मिलेंगी क्‍या-क्‍या सुविधाएं? 

यहां उघोगों से निकले वाले गंदे और केमिकल युक्‍त पानी को साफ करने के लिए बड़े-बड़े ऑटोमैटिक प्लांट बनाए जा रहे हैं, जिससे नदियों को साफ पानी मिले. कॉमन फैसिलिटी सेंटर होगा, ज‍िसमें महंगी मशीनें होंगी, जिनका इस्तेमाल पार्क की सभी फैक्ट्रियां करेंगी. क्वालिटी चेक लैब (परीक्षण प्रयोगशालाएं) बनाई जा रही है. एक खास बात यह है कि यहां एक इन्क्यूबेशन सेंटर होगा जो उन युवाओं के लिए होगा हो नया काम या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं. यहां उन्‍हें ऑफिस के लिए जगह के साथ इंटरनेट और बिजनेस एक्सपर्ट्स की मदद भी मिल सकेगी.  

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ा पार्क  

पीएम मित्र पार्क राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से चार लेन सड़क द्वारा जुड़ गया है. इससे पार्क तक माल लाने और ले जाने में किसी प्रकार की समस्‍या नहीं होगी. यह सफर काफी आसान होगा. रेल मार्ग से पार्क को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है. इससे आने वाले समय में पार्क तक का सफर और आसान हो जाएगा. 
धार में बन रहा पीएम मित्र पार्क देश में सबसे बड़ा है.

धार में बन रहा पीएम मित्र पार्क देश में सबसे बड़ा है.

मध्‍य प्रदेश की बनेगी एक और अलग पहचान  

केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय और मध्यप्रदेश शासन द्वारा पीएम मित्र परियोजना की लगातार समीक्षा की जा रही है. पार्क का काम पूरा होने और इंदौर के आसपास लग रही नई कपड़ों फैक्ट्रियां शुरू होने के बाद मध्‍य प्रदेश देश का एक प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट हब में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM MITRA Park Dhar, Pm Mitra Park In Mp, Dhar News, MP News, Mp Development  Project
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com