राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लिट्टे से संबंध रख चुके एक व्यक्ति द्वारा चलायी जा रही सीमापार मानव तस्करी के मामले में शनिवार को एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया. एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है. एनआईए ने बताया कि आरोपी सीनी अब्दुलखान को तमिलनाडु के रामनाथपुरम से पकड़ा गया.
इसमें कहा गया है, ‘‘फरार होने के तीन साल बाद एनआईए ने शनिवार को श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया. यह तस्करी लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) आतंकवादी संगठन से संबंध रखने वाले एक श्रीलंकाई द्वारा चलायी जा रही थी.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘उसने झूठे वादों के जरिए 38 श्रीलंकाई नागरिकों को अपने जाल में फंसाने और उन्हें अवैध रूप से श्रीलंका से तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर लाने के लिए अन्य आरोपियों के साथ साठगांठ की.'' एनआईए जांच के अनुसार कनाडा जाने के वास्ते वैध कागजात दिलाने में मदद करने का वादा करने के अलावा उन्हें नौकरी का लालच दिया गया था.
विस्तृत जांच के बाद एनआईए ने तीन फरार लोगों समेत 10 आरोपियों के विरूद्ध अक्टूबर, 2021 और जनवरी, 2024 के बीच आरोपपत्र दाखिल किया. फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच चल रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं