- राजस्थान में NH-25 पर पृथ्वीपुरा गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर मामले में NHAI ने बड़ा एक्शन लिया है.
- यहां गलत जानकारी देने वाले प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है.
- NHAI की तरफ से बताया गया कि तय मानकों से ऊंचे बनाए गए स्पीड ब्रेकरों को ठीक किया जा रहा है.
राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-25 (NH-25) पर पृथ्वीपुरा गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ा एक्शन लिया है. गलत जानकारी देने पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि इन स्पीड ब्रेकर को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है. दरअसल, पृथ्वीपुरा गांव के पास वाहनों की गति कम करने के लिए 6 स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे. लेकिन यह स्पीड ब्रेकर इतने ऊंचे थे कि खतरे को कम करने की जगह खतरा बढ़ा रहे थे. वाहनों को यहां से गुजरने में परेशानियां हो रही थी. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.
NHAI ने पकड़ी गलती
NHAI ने पहले स्पीड ब्रेकर की इन तस्वीरों को फर्जी बताते हुए कहा 'यह स्पीड ब्रेकर स्थानीय लोगों के अनुरोध पर बनाए गए थे. ताकि गांव के पास नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की गति को कम किया जाए. लेकिन जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हैं वह गलत है.' हालांकि जब NHAI ने और गहन तरीके से जांच की तो पता चला कि पृथ्वीपुरा गांव के पास बने स्पीड ब्रेकरों की वायरल तस्वीर फर्जी नहीं बल्कि सही है. जहां स्पीड ब्रेकर तय मानकों से ज्यादा ऊंचे बना दिए गए हैं. जिससे वाहनों को यहां से गुजरने में परेशानियां हो रही हैं.
NHAI would like to inform that, following a detailed review of the matter, the concerned Project Director has been placed under suspension for wrong reporting in social media on rumble strips.
— NHAI (@NHAI_Official) August 3, 2026
Further, necessary corrective measures are being undertaken at the location to ensure…
NHAI ने डायरेक्टर को किया सस्पेंड
ऐसे में पहली जानकारी देने वाले प्रोजेक्ट डायरेक्टर को NHAI ने सस्पेंड कर दिया. इसके अलावा जांच में यह भी साफ हुआ है कि यह स्पीड ब्रेकर ग्रामीणों ने ही बनाए थे. लेकिन अब इन्हें ठीक करने का काम NHAI की तरफ से शुरू कर दिया गया है. स्पीड ब्रेकरों की ऊंचाई को कम किया जा रहा है. ताकि यहां से वाहन आसानी से गुजर सके. जल्द ही इन स्पीड ब्रेकरों को ठीक कर दिया जाएगा.
NHAI का कहना है कि वह देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. प्राधिकरण ने यह भी कहा कि वे हाईवे का इस्तेमाल करने वाले आम नागरिकों से मिलने वाले सभी रचनात्मक सुझावों और फीडबैक का स्वागत करते हैं, जिससे यात्रियों को एक सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके.
ये भी पढ़ेंः राजस्थान के 84 शहरों की बदलेगी तस्वीर, ₹9,500 करोड़ के बजट का ब्लूप्रिंट तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं