विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2023

तमिलनाडु में नीट के परीक्षार्थी ने छात्रावास में की आत्महत्या

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार नीट का विरोध कर रही है और विधानसभा में एक विधेयक पारित कर स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा से छूट की मांग की है.

तमिलनाडु में नीट के परीक्षार्थी ने छात्रावास में की आत्महत्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोयंबटूर (तमिलनाडु):

तमिलनाडु के सलेम जिले में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय एक छात्र ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि तीसरी बार नीट की तैयारी कर रहा कल्लाकुरिची जिले के छात्र का शव सलेम जिले के अथूर के पास अम्मापलायम में एक निजी स्कूल के प्रशिक्षण केंद्र के छात्रावास के कमरे में लटका मिला.

उन्होंने बताया कि छात्रावास के वार्डन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सलेम के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. तमिलनाडु में पहले भी कई नीट उम्मीदवारों ने परीक्षा में असफल होने के डर से कथित तौर पर आत्महत्या की हैं.

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार नीट का विरोध कर रही है और विधानसभा में एक विधेयक पारित कर स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा से छूट की मांग की है.

यह भी पढ़ें -

-- "ऐसी स्पीड देखकर तो उसेन बोल्ट भी..."राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर NDTV से बोले पी चिदंबरम
-- उत्तराखंड में G-20 की बैठक से ठीक पहले खालिस्तानी संगठन ने दी धमकी, पुलिस ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Nadu, NEET Aspirant, Tamil Nadu Hostel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com