विज्ञापन

NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले... कई राज्यों में CBI कर रही जांच

NEET Paper Leak: फिलहाल राजस्थान SOG इस मामले की गहन जांच कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. जांच में सामने आया है कि जिस कथित गेस पेपर को पहले सर्कुलेट किया गया था, उसमें मौजूद करीब 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले. बताया जा रहा है कि सवालों में लाइन, कॉमा या शब्द तक का बदलाव नहीं था.

NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले... कई राज्यों में CBI कर रही जांच
सीबीआई करेगी नीट पेपर लीक मामले की जांच.
  • केंद्र सरकार ने NEET 2026 पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंप दी है और जल्द केस दर्ज किया जाएगा
  • पेपर लीक नेटवर्क राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड सहित कई राज्यों तक फैला हुआ है और अंतरराज्यीय जांच होगी
  • नासिक की प्रिंटिंग प्रेस में पेपर की कॉपी बनाई गई और फिर हरियाणा, राजस्थान होते हुए अन्य राज्यों तक पहुंची
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

NEET 2026 पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने जांच CBI को सौंप दी है. CBI के मुताबिक, एजेंसी को इस मामले की जांच का आदेश मिल चुका है और जल्द ही रेगुलर केस दर्ज करके जांच शुरू की जाएगी. इसके बाद CBI की एक विशेष टीम बनाई जाएगी, जो पूरे मामले की तफ्तीश करेगी. सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है. राजस्थान SOG की जांच में महाराष्ट्र, उत्तराखंड और राजस्थान के लिंक सामने आए हैं. अंतरराज्यीय साजिश की आशंका के बाद CBI की टीमें इन राज्यों में जाकर जांच कर सकती हैं.

  • सूत्रों के मुताबिक नीट का ये पेपर नासिक की प्रिंटिंग प्रेस में कॉपी किया गया था
  • नासिक से पेपर हरियाणा आया, जहां गुरुग्राम के एक डॉक्टर के पास तक पहुंचा
  • हरियाणा से पेपर जयपुर पहुंचा और जयपुर से जमवा रामगढ़ पहुंचा
  • जमवारामगढ़  से पेपर सीकर पंहुचा और फिर सीकर से पेपर देश के अन्य राज्य जम्मू-कश्मीर, बिहार और केरल तक पंहुचा
  • नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से एक शख़्स को हिरासत में भी लिया गया

लीक पेपर के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले

सूत्रों के अनुसार, केस दर्ज होते ही CBI राजस्थान SOG से केस फाइल, दस्तावेज और अब तक जुटाए गए सबूत अपने कब्जे में लेगी. साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से भी सभी जरूरी जानकारी और रिकॉर्ड लिए जाएंगे. फिलहाल राजस्थान SOG इस मामले की गहन जांच कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. जांच में सामने आया है कि जिस कथित गेस पेपर को पहले सर्कुलेट किया गया था, उसमें मौजूद करीब 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले. बताया जा रहा है कि सवालों में लाइन, कॉमा या शब्द तक का बदलाव नहीं था.

पेपर्स को ग्रुप से बाहर फॉरवर्ड न करने की चेतावनी

जांच एजेंसियों को Private Mafia नाम का एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी मिला है. इस ग्रुप में करीब 400 सदस्य बताए जा रहे हैं. ग्रुप के कैप्शन में लिखा था कि यह ग्रुप सिर्फ लीक एग्जाम पेपर अपलोड करने के लिए बनाया गया है और पेपर्स को ग्रुप से बाहर फॉरवर्ड न करने की चेतावनी भी दी गई थी. SOG सूत्रों का दावा है कि एजेंसी ने मामले को लगभग सुलझा लिया है और CBI को हैंडओवर करने से पहले केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है.

मनीष यादव पेपर लीक का कथित मास्टरमाइंड

इस मामले में दो अहम नाम सामने आए हैं. मनीष यादव को कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जबकि राकेश मंडावरिया पर पेपर डिस्ट्रीब्यूट करने का आरोप है. SOG ने दोनों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि मनीष यादव को जयपुर से पकड़ा गया.  हालांकि अभी तक इस मामले में आधिकारिक FIR दर्ज नहीं हुई है.

बायोलॉजी के 90 सवाल और केमिस्ट्री के 35 सवाल लीक

जांच में यह भी सामने आया है कि सबसे पहले बायोलॉजी के 90 सवाल और केमिस्ट्री के 35 सवाल लीक हुए थे. दावा किया जा रहा है कि परीक्षा में बायोलॉजी के सभी 90 सवाल और केमिस्ट्री के 46 में से 35 सवाल वही थे, जो पहले से वायरल हो चुके थे.अब पूरे मामले पर देशभर की नजर है और उम्मीद की जा रही है कि CBI जांच के बाद इस पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े बड़े नामों का खुलासा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- जयपुर नहीं, महाराष्ट्र के इस शहर से लीक हुआ था NEET UG एग्जाम का पेपर, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com