विज्ञापन

NEET UG 2026 Re-Exam Date: पेपर लीक के बाद कब होगा दूसरा एग्जाम? छात्रों के सबसे बड़े सवाल का जवाब

NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई है. NTA जल्द नई तारीख का ऐलान करेगा. छात्रों को दोबारा आवेदन या फीस नहीं देनी होगी.

NEET UG 2026 Re-Exam Date: पेपर लीक के बाद कब होगा दूसरा एग्जाम? छात्रों के सबसे बड़े सवाल का जवाब
NEET का एग्जाम दोबारा कब होगा

देश के लाखों छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. 3 मई 2026 को हुआ मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम अब दोबारा कराया जाएगा. पेपर लीक और सवाल मैच होने के आरोपों के बाद ये फैसला लिया गया है. NTA का कहना है कि छात्रों के भरोसे और परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए री-एग्जाम कराया जाएगा. इस खबर के बाद छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि एजेंसी ने साफ कर दिया है कि छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा और ना ही किसी तरह की एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ेगी.

क्यों रद्द हुई NEET UG 2026 परीक्षा

NTA को जांच एजेंसियों से कुछ अहम जानकारी मिली थी. दावा किया गया कि लीक हुए पेपर के कई सवाल असली परीक्षा से मिल रहे थे. इसके बाद एजेंसी ने सरकार और जांच एजेंसियों के साथ चर्चा की और परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया. मामले की जांच अब CBI कर रही है. NTA ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह साफ और निष्पक्ष रखने के लिए ये कदम उठाया गया है.

कब होगा री-एग्जाम

फिलहाल नई परीक्षा तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. NTA ने कहा है कि जल्द ही नई तारीख और समय की जानकारी जारी की जाएगी. संभावना है कि परीक्षा रविवार को ही कराई जाए और समय पहले की तरह दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हो सकता है.

दोबारा आवेदन और फीस को लेकर क्या अपडेट है

एजेंसी ने साफ कर दिया है कि जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन किया था, उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. छात्रों से कोई एक्स्ट्रा फीस भी नहीं ली जाएगी. इतना ही नहीं, पहले जमा की गई फीस वापस भी की जाएगी.

एग्जाम सेंटर में होगा बदलाव या नहीं

NTA के मुताबिक छात्रों के एग्जाम सेंटर वही रहेंगे जो पहले दिए गए थे. यानी री-एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. छात्रों की पुरानी डिटेल्स ही आगे इस्तेमाल की जाएंगी.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड होगा

  • री-एग्जाम का नया एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

  • छात्र अपनी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
  • अगर डाउनलोड में परेशानी आती है तो NTA हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है.

NEET 2026 परीक्षा रद्द, कितनी बार कैंसिल या पोस्टपोन हुई हैं NTA की परीक्षाएं? पिछले पांच साल का आंकड़ा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com