कांग्रेस (Congress) की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) की ओर से राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) के लिए राजस्थान में चंदा एकत्र किए जाने की पृष्ठभूमि में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी (Manish Tewari) ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के भीतर विचारधारा से जुड़े कई मुख्य मुद्दों पर चर्चा की जरूरत है. दूसरी तरफ, एनएएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि संगठन की ओर से राम मंदिर के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चंदे का संग्रह नहीं किया जा रहा है और एनएसयूआई (NSUI) की राजस्थान इकाई ने मंदिर के नाम पर ‘‘भाजपा और आरएसएस (RSS) की लूट'' को उजागर करने के लिए चंदा वसूला.
राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आया मुस्लिम समाज, मुंबई में दिया गया 20 लाख रुपये चंदा
पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने राजस्थान में एनएसयूआई (NSUI) की ओर से चंदा वसूले जाने से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘राम मंदिर के लिए एनएसयूआई (NSUI) की ओर से चंदा एकत्र करना इस बात फिर से रेखांकित करता है कि कांग्रेस के भीतर विचाराधा से जुड़े कई मुख्य मुद्दों पर ठोस और वैचारिक चर्चा की जरूरत है. कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष दल है: धर्मनिरपेक्षता का अर्थ धर्म एवं शासन व्यवस्था का अलग-अलग होना है या फिर सर्वधर्म समभाव?'' उधर, नीरज कुंदन ने कहा, ‘‘एनएसयूआई (NSUI) के प्रमुख के तौर पर मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि राम मंदिर के लिए चंदा एकत्र करने को लेकर हम कोई राष्ट्रीय अभियान नहीं चला रहे हैं. एनएसयूआई-राजस्थान (NSUI-Rajasthan) का अभियान राम मंदिर के नाम पर आरएसएस (RSS) और भाजपा की ओर से की जा रही संगठित लूट को बेनकाब करने के लिए किया गया प्रतीकात्मक प्रदर्शन था.''
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गणतंत्र दिवस परेड: अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल गुजरा तो सम्मान में खड़े हो गए ज्यादातर लोग
दरअसल, एनएसयूआई (NSUI) की राजस्थान इकाई ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए छात्रों से आर्थिक सहयोग जुटाने लिए पिछले दिनों ‘एक रूपया राम के नाम' मुहिम शुरू की. एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित कामर्स कॉलेज से इसकी शुरुआत की. कॉलेज में पहले दिन तीन सीलबंद बक्सों में छात्रों से मंदिर निर्माण के लिये राशि एकत्रित की. संगठन की प्रदेश इकाई का कहना था कि इस 15 दिवसीय मुहिम के तहत राज्य के सभी कॉलेजों से धन एकत्रित किया जाएगा और एकत्रित राशि को अयोध्या में राम मंदिर प्रशासन को सौंपा जाएगा.
Video: राम मंदिर के लिए आगे आए मुसलमान, दान किए 20 लाख रुपये
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं