- रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन के साथ कई नई नीतियां बनाई गई हैं
- दिल्ली सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये के बजट में लगभग 30 हजार करोड़ रुपये कैपिटल खर्च के लिए रखा है
- दिल्ली में 56 हजार करोड़ रुपये के ड्रेनेज मास्टर प्लान के माध्यम से लिगेसी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है
NDTV Emerging Business Conclave 2026 में आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी बात रखी. रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में बहुत सारी संभावनाएं हैं और दिल्ली वैसे भी वो प्यारा शहर है जो सबको अपनाता है. पूरे देश से कोई भी किसी भी राज्य से दिल्ली में आता है तो दिल्ली यह नहीं कहती कि भाई, आप कौन हो? क्यों आए हो? दिल्ली बड़े प्यार से उसे गले लगाती है, अवसर देती है. उसके टैलेंट को मौका देती है.
बीजेपी सरकार ने सवा साल में क्या किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सवा साल में जब से हमारी गवर्नमेंट बनी है, दिल्ली को हमने अपॉर्चुनिटीज से भरा है. हमने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की हर तरीके से तैयारी इस शहर में की है. जहां मिनिमम गवर्नमेंट हो और मैक्सिमम गवर्नेंस हो. दिल्ली में लगातार नई-नई पॉलिसी बनाई जा रही है, चाहे वो वेयर हाउस पॉलिसी हो, सेमीकंडक्टर पॉलिसी हो, स्टार्टअप पॉलिसी हो या दिल्ली ड्रोन पॉलिसी हो. हर एक पॉलिसी अपने आप में एक नई अपॉर्चुनिटी है. हम ओरिजिनल इकॉनमी की बात करते हैं. हम कॉन्सर्ट इकॉनमी की बात करते हैं. दिल्ली से दूर हो चुकी कॉन्सर्ट इकॉनमी को हम फिर से दिल्ली में लेके आए हैं.
56,000 करोड़ का ड्रेनेज मास्टर प्लान
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि हम दिल्ली शहर को मेडिकल हब के रूप में पूरे वर्ल्ड को प्रस्तुत करना चाहते हैं. हम दिल्ली को एक एजुकेशनल हब के रूप में पूरे देश के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं. दिल्ली में पिछली सरकारों का बजट बहुत कम होता था. पहली बार दिल्ली राज्य का बजट 1 लाख करोड़ का हमने प्रस्तुत किया. इसमें कैपिटल एक्सपेंडिचर अपने आप में बहुत बड़ी अमाउंट में है. पिछली सरकारों में यदि कैपिटल एक्सपेंडिचर 5,000-7,000 करोड़ का होता था तो उसे हमने लगभग 30,000 करोड़ पर पहुंचा दिया है. ये दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को नए आयाम पर लेके जाएगा. रोड्स हो, एक्सप्रेसवेज हो, मेट्रो हो, ट्रांसपोर्टेशन हो, फ्लाई ओवर्स हो, हर एक चीज दिल्ली की जरूरत के हिसाब से करने की तैयारी दिल्ली सरकार कर रही है. पहली बार दिल्ली में 56,000 करोड़ का ड्रेनेज मास्टर प्लान बनाया गया है. जितनी लिगेसी प्रॉब्लम दिल्ली में कही जाती थी, उस पर बहुत ही साइंटिफिक रोड मैप के साथ आज सरकार काम कर रही है.
देश की सबसे बड़ी ईवी पॉलिसी लॉन्च
दिल्ली की सीएम ने कहा कि पॉल्यूशन कम करना कोई सर्दी के 2 महीने का काम नहीं है. यह राउंड द ईयर पूरा 12 महीने काम करने का प्लान है और मुझे खुशी है कि आज ही दिल्ली को हमने देश की सबसे बड़ी ईवी पॉलिसी लॉन्च करके दी है. जिसमें 15,000 करोड़ दिल्ली सरकार इन्वेस्ट कर रही है. ताकि देश की राजधानी में सबसे ज्यादा ईवी व्हीकल हो, कनेक्टिविटी हो, लास्ट माइल कनेक्टिविटी हो. पॉल्यूशन की दिशा से अगर हम देखें तो एमिशन फ्री हमारा सारा ट्रांसपोर्टेशन होना चाहिए. चाहे वह गवर्नमेंट ट्रांसपोर्टेशन है या हमारे निजी व्हीकल है. तो एक बहुत बड़ी योजना एक बहुत बड़ी पॉलिसी आज हमने दिल्ली को दी है. ताकि दिल्ली शहर के हर व्यक्ति के लिए ईवी खरीदना आसान हो. उसको इस्तेमाल करना आसान हो और पूरे शहर को हम ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ लैस करें ताकि हमारी बसें हों, लोगों की गाड़ियां हों, टू व्हीलर्स हों, फोर व्हीलर्स हों, हर चीज को हम ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर दे सकें.
6 महीने या एक साल में कूड़े के पहाड़ खत्म
रेखा गुप्ता ने बताया कि इसी तरीके से हमने यमुना की सफाई, कूड़े के पहाड़ हर एक प्रॉब्लम को समाधान देने के लिए काम किया. आज आप जाकर के देखिए कि कूड़े के पहाड़ लगभग वन थर्ड पोजीशन पर आ चुके हैं और आने वाले समय में मैं अगर कहूं कि 6 महीने या एक साल के भीतर तीनों कूड़े के पहाड़ दिल्ली से खत्म हो जाएंगे. वेस्ट मैनेजमेंट का जो सपना दिल्ली देखती थी या पूरे दुनिया में जो इमेज दिल्ली की होनी चाहिए थी हम उसे इंप्लीमेंट कर पाएंगे. यह सारी बातें मैं इसलिए कह रही हूं कि बहुत सारी बिजनेस अपॉर्चुनिटीज इस दिल्ली शहर में हैं. आप सोलर में काम करना चाहें, आप वेस्ट मैनेजमेंट में काम करना चाहें, आप आईटी में काम करना चाहे, आप होटल मैनेजमेंट में काम करना चाहें, आप हेल्थ सेक्टर में काम करना चाहें, एजुकेशनल सेक्टर में काम करना चाहें, दिल्ली बाहें फैला कर आप सबका स्वागत करना चाहती है.
यह भी पढ़ें-
EV खरीदने पर 1 लाख तक की छूट... दिल्ली सरकार की नई पॉलिसी से और क्या फायदा? समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं