विज्ञापन

NDTV इंडिया का नया अवतार, नया लुक, नया LOGO , लेकिन भरोसा वही; ये है भारत का विश्वास

NDTV इंडिया ने अपना नया लोगो लॉन्च किया है. अब दर्शकों को NDTV इंडिया नए अवतार और नए लुक में नजर आएगा.

NDTV इंडिया का नया अवतार, नया लुक, नया LOGO , लेकिन भरोसा वही; ये है भारत का विश्वास

एनडीटीवी इंडिया अब नए अवतार में नजर आएगा. 23 साल की अपनी लंबी और विश्वनीय पत्रकारिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए चैनल ने अपना नया लोगो और नया लुक लॉन्च किया है. चैनल अब अपने नए संकल्प "NDTV इंडिया - भारत का विश्वास" के साथ दर्शकों के सामने है. इस ऐतिहासिक बदलाव के पल को दर्शकों के साथ साझा करने के लिए NDTV के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल चैनल के सभी प्रमुख एंकर्स और टीम के साथ मौजूद रहे. एक ऑन-स्क्रीन 60-सेकंड के काउंटडाउन के बाद चैनल के इस नए लोगो और नई ग्राफिकल पैकेजिंग को बुधवार रात 8 बजे लॉन्च किया गया.

लॉन्चिंग के दौरान इस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया कि चैनल का रूप भले ही बदल गया हो, लेकिन इसकी आत्मा वही है. स्टूडियो का डिजाइन, ग्राफिक्स, लोगो का रंग-रूप, और खबरों को पेश करने का आधुनिक अंदाज बदला है. वहीं दर्शकों का भरोसा, सच दिखाने की जिद और 23 सालों की पत्रकारिता की साख वैसी की वैसी ही रहेगी.

क्या बदला है?

लोगो की लॉन्चिंग के दौरान सीनियर पत्रकार अखिलेश शर्मा ने 14 अप्रैल 2003 के उस दिन को याद किया जब यह चैनल पहली बार लॉन्च हुआ था. तब से लेकर आज तक चैनल ने अपनी टैगलाइन 'खबर वही जो सच दिखाए' को सार्थक किया है और अब इसी भरोसे को नए रूप में ढाला गया है.

इस दौरान सीनियर रिपोर्टर मनोरंजन भारती ने बताया कि 30 साल पहले जब वो NDTV से जुड़े तब यह कोई चैनल नहीं था बल्कि प्रोडेक्शन हाउस था. तब गुड मॉर्निंग इंडिया के नाम से शो आता था, जिसके साथ मैं जुड़ा.

'कहानियां नहीं, हम सच दिखाते हैं'

आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के युग में जहां फेक न्यूज का बोलबाला है, उस पर प्रहार करते हुए NDTV इंडिया के नए प्रोमो में एक कड़ा संदेश दिया गया है. आज के दौर में जब खबरें फॉरवर्ड हो जाती हैं, राय एडिट हो जाती है. सच भी 'जनरेट' कर लिया जाता है. ऐसे समय में NDTV इंडिया कहानियों पर नहीं, बल्कि सच्चाई पर दांव लगाता है. इसी प्रतिबद्धता के कारण चैनल को 'भारत का विश्वास' की नई पहचान दी गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV India, NDTV India New Logo, Ndtv New Logo, NDTV Logo, NDTV New Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com