फिलिस्तीन ने गाज़ा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले के लिए इज़रायल को जिम्मेदार ठहराया है. NDTV से एक खास बातचीत में फिलिस्तीन के राजदूत अदनान अबू अल हैजा ने कहा कि हम अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से नहीं मिलने जा रहे हैं. हमारे राष्ट्रपति महमूद अब्बास रामल्ला वापस आ गए हैं. कल इज़राइल ने हॉस्पिटल पर हमला कर 500 से ज्यादा लोगों को मार डाला है. वे झूठ बोल रहे हैं कि हमले के पीछे उनका हाथ नहीं है.
फिलिस्तीन के राजदूत ने बताया, "मंगलवार को उन्होंने एक स्कूल पर भी बमबारी की थी, जिसमें 6 बच्चे मारे गए. इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय जिम्मेदार है. गाजा के लोग हमास नहीं हैं. वहां के हालात बेहद खराब हैं. वहां लोगों को खाने-पीने की चीजें नहीं मिल रही हैं. यहां तक कि गाज़ा के अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं बची है. ऐसे में लोगों को बचाना मुश्किल हो रहा है. इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

गाज़ा के आम लोगों को इस समय राहत सहायता की बेहद जरूरत है. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि जो बाइडेन के इज़रायली दौरे से हालात में कुछ सुधार आएंगे. अदनान अबू अल हैजा ने बताया, "हमने सोचा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की यात्रा से संयुक्त राष्ट्र को गाजा में राहत सहायता भेजने में मदद मिलेगी, लेकिन अस्पताल पर इस हमले ने हमारी उम्मीदों को खत्म कर दिया है. यहां मदद पहुंचे की उम्मीदे नजर नहीं आ रही हैं."
7 अक्टूबर को हमास द्वारा किये गए हमले के बाद से इज़रायल लगातार गाज़ा पर एयर स्ट्राइक कर रहा है, जिसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है. फिलिस्तीन के राजदूत ने बताया कि इज़रायल, गाजा में नरसंहार कर रहा है. अब ये किसी से छिपा नहीं है. वे आम लोगों को दक्षिण की ओर जाने के लिए कहते हैं और फिर उन पर बमबारी करते हैं. गाजा के लोगों के पास जाने के लिए या जान बचाने के लिए कोई जगह नहीं है. ऐसे में अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगे आना चाहिए और इजराइल पर बमबारी रोकने के लिए दबाव बनाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं