लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर एनडीटीवी का खास कार्यक्रम 'NDTV इलेक्शन कार्निवल' (NDTV Election Carnival) कई राज्यों से होते हुए शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचा. ये 'कार्निवल' चुनावी माहौल को समझने और जनता का मूड भांपने के लिए दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का सफर तय कर चुका है. गुजरात में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इस बार भी बीजेपी यहां की सभी 26 लोकसभा सीटें जीत पाएगी? हालांकि गुजरात विधानसभा हो या लोकसभा का चुनाव, यहां बीजेपी की दबदबा रहा है.
इस बार का चुनाव बीजेपी के लिए आसान नहीं
डॉ त्रिलोक शर्मा ने कहा कि गुजरात ने हमेशा से ही बीजेपी का समर्थन किया है. यहां के 68 फीसदी वोटर बीजेपी के समर्पित वोटर हैं. हालांकि अब हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीजेपी में शामिल हो जाने की वजह से बीजेपी का कांग्रेसीकरण हो गया है. इसीलिए इस बार का चुनाव उतना आसान नहीं होगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हम सरदार पटेल के सपने को पूरा करेंगे- बीजेपी
वहीं गुजरात बीजेपी के मीडिया हेड यग्नेश दवे ने कहा कि बीजेपी ने पहली बार लोकसभा में निर्विरोध चुनाव जीता है और 4 जून को गिनती के बाद प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी सरकार वापसी करेगी. कांग्रेस को अपने अंदर झांककर देखना चाहिए कि उनमें क्या कमी है. बीजेपी ने विकास किया है और आगे भी सरदार पटेल के सपने को पूरा करेंगे.
वहीं अहमदाबाद की मशहूर आरजे चार्मी ने कहा कि युवाओं को सरकार से काफी उम्मीदें हैं और वो पूरी तभी हो सकती हैं जब लोग खुद वोट देने बूथ तक जाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं