UP polls results 2022: आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के अब तक के रुझान बीजेपी के लिए धमाकेदार रहे हैं. अब तक राज्य की सभी 403 सीटों पर आए रुझान में बीजेपी 270 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए है. यह बहुमत के लिए जरूरी 202 सीटों के आंकड़े से काफी अधिक है. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 120 सीटों पर आगे है. बीएसपी और कांग्रेस चार-चार और अन्य तीन सीटों पर बढ़त बनाए हैं. इन रुझानों के आधार पर यह लभभग तय हो चुका है कि आबादी के लिहाज से सबसे बड़े सूबे यूपी में बीजेपी की फिर सत्ता में वापसी हो रही है. यूपी चुनाव में बीजेपी के पक्ष में आए रुझान के बाद पार्टी के प्रमुख नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रोचक ट्वीट करते हुए लिखा, 'नई हवा है, सपा सफ़ा है,बेवजह अखिलेश ख़फ़ा हैं. '
नई हवा है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) March 10, 2022
सपा सफ़ा है।
बेवजह अखिलेश ख़फ़ा हैं!
वैसे, यूपी में बीजेपी भले ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन केशव प्रसाद मौर्य अपनी सिराथू सीट पर पिछड़ रहे हैं.इससे पहले पांच राज्यों के चुनावों के लिए मतमणना शुरू होने के पहले भी केशव प्रसाद ने एक Koo पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, 'जनता जीत रही है, गुंडागर्दी हार रही है.'
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य सबसे ज्यादा 80 सांसद लोकसभा भेजता है. विधानसभा चुनाव में पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन का 2024 के आम चुनाव पर असर पड़ने की उम्मीद है. दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के लिहाज से बात करें तो उसके लिए संतोष करने वाली बात यही है कि वह पिछली बार की 101 सीटों से अधिक सीटों पाती नजर आ रही है लेकिन परिणाम यूपी में सत्ता में आने की उम्मीद लगाए अखिलेश यादव की पार्टी के लिए निराशाजनक ही रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं