- यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया है.
- केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि मदरसे अषोघित तौर पर आतंक की फैक्ट्री हैं.
- उनके इस बयान के बाद यूपी की राजनीति गर्माती नजर आ रही है.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिससे यूपी की सियासत गर्माती दिख रही है. उन्होंने मदरसों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे आतंकवाद से जोड़ दिया. उनका कहना है कि मदरसा कहीं भी हो, वह आतंकवाद ही पैदा करता है. केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है. सपा समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस पर निशाना साधा है.
केशव प्रसाद मौर्य ने क्या बयान दिया
दरअसल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने एक बयान में कहा था 'मदरसा चाहे बांग्लादेश का हो, पाकिस्तान का हो या भारत का, अगर वास्तव में देखा जाए तो वे अघोषित तौर पर आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री हैं.' उन्होंने स्पष्ट किया कि देश चाहे कोई भी हो, मदरसों का मुख्य चरित्र और उनका मकसद आतंकवाद को बढ़ावा देना ही है.' केशव प्रसाद मौर्य की यह टिप्पणी लेखिका तस्लीमा नसरीन के उस हालिया बयान के बाद आई थी. जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के संकट के बीच 'मदरसों को बंद करने' की वकालत की थी. केशव मौर्य ने उन्हीं बयानों का समर्थन किया था.
ये भी पढ़ेंः यूपी पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने क्या बड़ा कदम उठाया?
योगी सरकार लेगी बड़ा फैसला
खास बात यह है कि राजनीतिक विश्लेषकों ने डिप्टी सीएम के इस बयान को सोची-समझी रणनीति माना है. उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट 'मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन के जरिए मदरसों में दी जाने वाली उच्च शिक्षा यानी 'कामिल' यानि स्नातक और 'फाजिल' यानि परास्नातक की डिग्रियों पर पूरी तरह रोक लगाने जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश और यूजीसी नियमों के अनुपालन के तहत लिए जा रहे इस फैसले के बाद राज्य के मदरसों में अब केवल 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई हो सकेगी, जबकि पूर्व में जारी की जा चुकीं उच्च डिग्रियों को भी रद्द कर दिया जाएगा.
यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि मदरसों में कामिल फाजिल की अनुमति के बिना कोर्स चलाना अब बंद होगा. ये गलत तरीके से डिग्री बांटी जा रही थी. ऐसे में इसे बंद किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. इस मामले में यूपी में सियासत शुरू हो रही है. समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने केशव मौर्य के बयानों पर निशाना साधा है.
ये भी पढ़ेंः 'ये सत्र हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है', यूपी विधानसभा के मॉनसून सेशन से पहले बोले CM योगी, सपा का प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं