छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Naxal Affected Bijapur) जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में पादरी (धर्म प्रचारक) की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंगमपल्लीगुआ गांव में 17 मार्च को नक्सलियों ने यालम शंकर की हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 17 मार्च को हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह यालम के घर पहुंचा और उसे बाहर ले जाकर धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शुक्रवार को यालम का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारियों ने बताया कि अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है कि नक्सलियों ने यालम की हत्या क्यों की है. उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से एक पर्चा मिला है जिसमें नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने यालम को पुलिस मुखबिर बताते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि यालम क्षेत्र में पादरी था और वह पुलिस का मुखबिर नहीं था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं