विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2019

छत्तीसगढ़: ITBP ने राजनंदगांव में ध्वस्त किया नक्सली कैंप, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में जैसे ही जवान जंगल में संदिग्ध स्थल के पास पहुंचे तो नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

छत्तीसगढ़: ITBP ने राजनंदगांव में ध्वस्त किया नक्सली कैंप, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बरामद हथियार
  • सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक कैंप को किया ध्वस्त
  • सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल के रास्ते भागे
  • आईटीबीपी ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए
छत्तीसगढ़:

27 वीं बटालियन आईटीबीपी (ITBP) ने आज तड़के एक अभियान में महाराष्ट्र सीमा पर राजनंदगांव जिले में नक्सलियों के एक कैंप को ध्वस्त कर दिया है. एक छोटी मुठभेड़ के बाद सुबह लगभग 4 बजे आईटीबीपी और छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिले के कोहकाटोली जंगल में स्थित नक्सलियों के ठिकाने को ध्वस्त किया. गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में जैसे ही जवान जंगल में संदिग्ध स्थल के पास पहुंचे तो नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. 

जब नक्सलियों के गढ़ सुकमा में बाइक पर निकले कलेक्टर और एसपी, जानें- पूरा मामला

सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल के रास्ते भाग निकले. ऐसा माना जा रहा है कि कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है. बाद में इलाके की खोजबीन करने के बाद आईटीबीपी ने घटनास्थल से एक 303 राइफल, 12 बोर की 2 राइफल, एक भरमार राइफल, एक एयर गन, वायरलेस सेट्स और अन्य रोजमर्रा की आवश्यकताओं का सामान बरामद किया.

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने SP नेता का किया मर्डर, परिजनों को शव देने से किया मना

सूत्रों का मानना है कि इस स्थान पर पीएलजी के प्लाटून कमांडर नंबर 15 का नेतृत्वकर्ता सुखलाल अपने लगभग 20 से 25 साथियों के साथ मौजूद था. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ITBP, Naxal Camp, Rajanandgaon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com