विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

नारायण दत्त तिवारी की हालत फिर नाजुक, आईसीयू में दाखिल

फिजियोथेरपी के दौरान कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एनडी तिवारी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया

नारायण दत्त तिवारी की हालत फिर नाजुक, आईसीयू में दाखिल
नारायण दत्त तिवारी (फाइल फोटो).
नई दिल्ली: कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी को आज फिर अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया. फिजियोथेरपी के दौरान तिवारी ने जब कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने शनिवार को फिजियोथेरेपी के वक्त कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इसके बाद उन्हें यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके कार्यालय के एक बयान के अनुसार, "तिवारी को जब फिजियोथेरेपी दी जा रही थी, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी उस वक्त वहां मौजूद थे." बयान के अनुसार, "उन्होंने तत्काल मैक्स अस्पताल के डाक्टरों को इस बारे में सूचित किया. उन्हें वहां आईसीयू में भर्ती कराया गया है."

VIDEO : उज्जवला से किया विवाह


इससे पहले उनका स्वास्थ्य खराब होने के बाद पांच नवंबर को उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था. तिवारी को 26 अक्टूबर को भी बुखार और निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल के सामान्य वार्ड से आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था.
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narayan Dutt Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com