नई टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल में तकनीकी समस्याओं के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ट्वीट का जवाब देते हुए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने कहा कि उनकी कंपनी को "इन शुरुआती गड़बड़ियों पर पछतावा है" लेकिन सिस्टम कुछ दिनों में सामान्य हो जाएगा. नीलेकणि ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "नया ई-फाइलिंग पोर्टल फाइलिंग प्रक्रिया को आसान करेगा और उपयोगकर्ता के अनुभव को बढ़ाएगा. निर्मला सीतारमण जी, हमने पहले दिन कुछ तकनीकी गड़बड़ियों को देखा है, और उन्हें ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं. इंफोसिस को इन शुरुआती गड़बड़ियों पर पछतावा है और उम्मीद है कि सिस्टम सप्ताह के अंदर सामान्य हो जाएगा.”
The new e-filing portal will ease the filing process and enhance end user experience. @nsitharaman ji, we have observed some technical issues on day one, and are working to resolve them. @Infosys regrets these initial glitches and expects the system to stabilise during the week. https://t.co/LocRBPCzpP
— Nandan Nilekani (@NandanNilekani) June 8, 2021
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दुनिया की सबसे बड़ी सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक, इंफोसिस ने नेक्स्ट जनरेशन का इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल तैयार किया है, जिससे इनकम टैक्स रिटर्न के लिए प्रोसेस करने में कम समय लगने की उम्मीद है. इनकम टैक्स फाइल करने के लिए इंफोसिस ने जो लेटेस्ट जनरेशन का वेबसाइट तैयार किया है, उसका नया यूआरएल ये है - https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home जबकि लंबे समय से इनकम टैक्स फाइलिंग के लिए जो वेबसाइट मौजूद था, वो ये है - http://incometaxindiaefiling.gov.in
नया वेबसाइट 8 जून से रात 8:45 से एक्टिव हो गया है. हालांकि, यूजर्स वेबसाइट में आ रही तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉर्ट के साथ शिकायत कर रहे हैं. उनमें से काफी यूजर्स ने वेबसाइट की स्क्रीनशॉट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग कर दिया है.
ITR E-Filing 2.0 : इनकम टैक्स का नया पोर्टल शुरू, आपको मिलीं ये नई सुविधाएं, जरूर देखें
The much awaited e-filing portal 2.0 was launched last night 20:45hrs.
— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) June 8, 2021
I see in my TL grievances and glitches.
Hope @Infosys & @NandanNilekani will not let down our taxpayers in the quality of service being provided.
Ease in compliance for the taxpayer should be our priority. https://t.co/iRtyKaURLc
वित्त मंत्री ने किया ट्वीट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे लेकर ट्वीट किया और नई वेबसाइट डेवलप करने वाली कंपनी इंफोसिस और उसके सह-संस्थापक नंदन निलेकणि को टैग भी किया. उन्होंने कहा कि कई यूजरों ने गड़बड़ियों की शिकायत की है. उम्मीद है कि टैक्सपेयरों के लिए दी जा रही सुविधाएं प्रभावित नहीं होंगी. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “बहुप्रतीक्षित ई-फाइलिंग पोर्टल 2.0 कल रात 8.45 पर लॉन्च हो गई. मुझे अपने टाइमलाइन पर दिख रहा है कि बहुत से लोगों ने गड़बड़ियों को लेकर शिकायत की है. उम्मीद है कि इंफोसिस और नंदन निलेकणि हमारे टैक्सपेयरों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता को लेकर निराश नहीं करेंगे. टैक्सपेयरों के लिए सहजता हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं