विज्ञापन

कौन हैं नागौद घराने की बहू योगिता सिंह जिन पर चली गोलियां, जानिए राजस्थान से क्या है कनेक्शन

नागौद राजघराने की बहू योगिता सिंह का राजस्थान के उदयपुर से गहरा नाता है जिन्हें उनके पति बाबा राजा की दूसरी पत्नी ने गोली मारी है.

कौन हैं नागौद घराने की बहू योगिता सिंह जिन पर चली गोलियां, जानिए राजस्थान से क्या है कनेक्शन
yogita Singh(Daughter- in- law) Nagod royal family
NDTV

Nagod Royal Family Udaipur Connection:  राजघरानों के बंद दरवाजों के पीछे छिपे विवाद जब बाहर आते हैं, तो उनकी गूंज मीलों तक सुनाई देती है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला मध्य प्रदेश का है, जिसने राजस्थान तक के सियासी और शाही गलियारों को हिलाकर रख दिया है. 11 जून को नागौद राजघराने ( Nagod Family) के किले परसमनिया गढ़ी में आपसी विवाद इस कदर बढ़ा कि सीधे गोलियां चल गईं.  इन गोलियों को राजपरिवार के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ 'बाबा राजा' की दूसरी पत्नी सुनीता सिंह ने बाबा राजा की पहली पत्नी योगिता सिंह (yogita Singh) पर चलाई.  जिसकी गूंज राजस्थान के शहर उदयपुर (Udaipur) तक सुनाई दी है.  घायल योगिता सिंह का उदयपुर से रिश्ता सामने आया है, जिसके बाद से अब सब जानना चाहते है आखिर किस तरह से नागौद घराने के तार उदयपुर से जुड़े हुए है.

City of lakes

udaipur
Photo Credit: indianrajputs.com

राजस्थान के उदयपुर से जुड़ा सीधा कनेक्शन

योगिता का पीहर उदयपुर के सेक्टर 11 स्थित गवरी चौक के पास हैं. उनके पिता ठाकुर चरणजीत सिंह राठौड़ सीआरपीएफ से सेवानिवृत कमांडेंट थे.. योगिता की स्कूलिंग और कॉलेज उदयपुर भूपाल नोबल्स स्कूल से हुई. उनकी शादी साल 2000 में  उदयपुर शहर के सेक्टर 11 स्थित सामुदायिक भवन में नागौद राजगराने के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ 'बाबा राजा' से हुई. करीब तीन साल पहले पिता के निधन के बाद योगिता उदयपुर चली गई थीं.

योगिता के पिता ठाकुर चरणजीत सिंह का पैतृक गांव अजमेर जिले का रोहतास है, लेकिन पूरा परिवार कई वर्षों से उदयपुर रह रहा है. योगिता के दो भाई और 1 छोटी बहन है.

Nagod Fort

(Nagod)
Photo Credit: indianrajputs.com

नागौद राजघराने का 'उदयपुर कनेक्शन'

यह कोई पहला मौका नहीं है जब नागौद और उदयपुर के राज परिवारों का रिश्ता सामने आया हो. दरअसल, नागौद राजघराने का उदयपुर से बेहद गहरा और पुराना नाता है. इस घराने में उदयपुर की तीन बेटियों की शादियां हुई हैं. एक योगिता जो घायल हुई है, वहीं दूसरी, मेवाड़ राजवंश, भोपालगढ़ ठिकाने के विक्रमादित्य सिंह की बेटी कस्तूरी सिंह का विवाह नागौद के राजकुमार कृष्णदेव सिंह से लगभग 10 साल पहले और तीसरी राजकुमारी नंदिता शिवरती, जिसका विवाह  साल 2021 में  नागौद राजघराने के महाराज कुमार अरुणोदय सिंह नागौद से हुआ था.  नंदिता शिवरती युद्धवीर सिंह शिवरती की बेटी हैं.

मेवाड़ घराने से कैसे जुड़ा है शिवरती परिवार

शिवरती परिवार मेवाड़ राजघराने से जुड़ा है. इंडियन राजपूत की वेबसाइट के मुताबिक, शिवरती परिवार (Shivrati family) का मेवाड़ राजघराने से गहरा और सीधा रक्त संबंध है. यह परिवार मेवाड़ के मुख्य सिसोदिया राजवंश की ही एक प्रत्यक्ष शाखा है, जिसे राजपूताना के इतिहास में 'बाबाशों' (महाराणा के निकट संबंधी) का सर्वोच्च स्थान प्राप्त था.18वीं शताब्दी में मेवाड़ के महाराणा संग्राम सिंह द्वितीय के चौथे पुत्र, महाराज अर्जुन सिंह को 'शिवरती' की जागीर प्रदान की गई थी, जिसके बाद से यह घराना शिवरती परिवार के रूप में जाना गया.

यह भी पढ़ें: अरबों के मालिक नागौद राजघराने के गोलीकांड की कहानी, बाबा राजा की 2 पत्नियां क्यों बनी एक दूसरे की दुश्मन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udaipur, Rajastahn News, Yogita Singh Nagod, Nagod Royal Family, Firing News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com