विज्ञापन

ACB Action: अयोध्या के 4 पुलिसकर्मी ₹2.80 लाख लेते हुए ट्रैप, 400000 की मांगी थी घूस

सीकर के एसीबी कार्यालय में शिकायत आई थी कि यूपी के अयोध्या साइबर थाने के पुलिसकर्मी उससे एक मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए घूस मांग रहे हैं.

ACB Action: अयोध्या के 4 पुलिसकर्मी ₹2.80 लाख लेते हुए ट्रैप, 400000 की मांगी थी घूस
4 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया
NDTV

राजस्थान में सीकर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने उत्तर प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को सीकर में 2 लाख 80 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया है कि ये चारों पुलिसकर्मी अयोध्या के साइबर सेल में तैनात हैं. उन्होंने सीकर के एक व्यक्ति के भाई का नाम एक साइबर मामले से हटाने के लिए घूस की मांग की थी. परिवादी ने इसके बाद एसीबी में शिकायत की. इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और चारों पुलिसकर्मियों को 2 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी पुलिसकर्मियों ने एसीबी की टीम को सामने देख भागने की भी कोशिश की लेकिन एसीबी टीम ने पीछा कर पुलिसकर्मियों को दबोच लिया.

कार्रवाई नहीं करने के लिए मांगी थी रिश्वत

एसीबी के पास परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके खिलाफ दर्ज मामले में कार्रवाई नहीं करने के एवज में घूस मांगी गई थी. इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और यूपी के अयोध्या साइबर थाने के एक सब इंस्पेक्टर और 3 पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया. आरोपियों ने परिवादी से 400000 की घूस की मांग की थी. एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया और आज पुलिसकर्मियों को 280000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया. यह कारवाई सीकर एसीबी के एएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में की गई. 

रिश्वत की रकम की गिनती करते एसीबी टीम के सदस्य

रिश्वत की रकम की गिनती करते एसीबी टीम के सदस्य
Photo Credit: NDTV

2 लाख 80 हजार लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

सीकर एसीबी के एएसपी विजय कुमार ने बताया कि उनके दफ्तर में परिवादी ने शिकायत की थी. उसने बताया कि अयोध्या साइबर थाने की ओर से नोटिस दिया गया और पूछताछ के लिए बुलाया. पूछताछ के बाद 4 लाख की डिमांड की थी. उसने बताया कि एक साइबर अपराध के मामले में उसके भाई का नाम दर्ज था. उस नाम को हटाने के लिए इस रिश्वत की मांग की थी. इसमें सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कांस्टेबल गौरव चारग,  पवन त्रिपाठी तथा सोहनलाल को गिरफ्तार किया.

सीकर एसीबी की टीम ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ा

सीकर एसीबी की टीम ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ा
Photo Credit: NDTV

पीछा कर गिरफ्तार किया, एसीबी टीम की कार को टक्कर मारी

एएसपी विजय कुमार ने बताया कि एसीबी टीम को आता देख चारों पुलिसकर्मियों ने कार से भागने की कोशिश की. एसीबी की टीम ने रशीदपुरा से लगभग दो-तीन किलोमीटर दूर तक पीछा कर उन्हें पकड़ा. पीछा करने के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों ने एसीबी की टीमों की गाड़ियों को टक्कर मारने की भी कोशिश की.

ये भी पढ़ें-: नागौर में 100 करोड़ की MD फैक्ट्री का मामला, भगोड़े फौजी के बाद सीनियर बैंक मैनेजर गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ACB Action, Sikar News, Anti Corruption Bureau
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com