महाराष्ट्र में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. लोनावाला में बारिश ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां पर 900 मिमी बारिश दर्ज की गई है. पुणे में 3 दिन की मूसलाधार बारिश से 22 जगहों पर भूस्खलन हुआ है. वहीं ताम्हिनी घाट में मलबे में 3 घर दब गए हैं. राज्यभर में सोमवार को हुई भारी बारिश की वजह से हुई अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई. हादसों में लगभग 100 घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. बाढ़ जैसी स्थिति की वजह से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर रहेगा. उद्धव ठाकरे ने आज शाम 7 बजे मातोश्री में विधायकों की अहम बैठक बुलाई है.
ये भी पढ़ें-आंधी-तूफान और बारिश... दिल्ली-यूपी में 4 दिन IMD अलर्ट, उत्तराखंड, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बरसात
ये भी पढ़ें- 500 रुपये के एक-दो नोट से हुई थी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की शुरुआत, जानें कैसे करोड़ों तक पहुंच गई बात
LIVE UPDATES...
ठाणे में भारी बारिश से हाईवे पर भूस्खलन
ठाणे के कसारा घाट में भारी बारिश के चलते हाईवे पर भूस्खलन हो गया. पहाड़ का मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया. आपदा प्रबंधन टीम ने 1 घंटे में मलबा हटाकर रास्ता चालू कराया. प्रशासन ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी.
सूरत के डिंडोली में बारिश से नाले का पानी लोगों के घरों में घुसा
सूरत के डिंडोली इलाके में भारी बारिश के चलते नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया.लोगों को घर खाली कर ऊपरी मंजिल का सहारा लेना पड़ा.
अखिलेश यादव नाम टिन्नू यादव से जोड़ने पर सपा दर्ज कराएगी FIR
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रिश्ते राम मंदिर चढ़ावा चोर टिन्नू यादव से जोड़ने पर समाजवादी पार्टी के नेता मनोज काका थोड़ी देर में हरतगंज थाने में बीजेपी नेता निशिकांत दुबे पर FIR दर्ज कराने पहुंचेंगे.
आज शाम 5 बजे नर्मदा परियोजना को लेकर अहम बैठक
गृह मंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में नर्मदा परियोजना को लेकर आज शाम पांच बजे अहम बैठक होने जा रही है. बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी मौजूद रहेंगे. बैठक में नर्मदा परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अंतरराज्यीय समन्वय पर चर्चा होगी.सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों के मुआवजा प्रकरणों पर भी चर्चा होगी.
पंजाब: SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी शिक्षक नहर में कूदा
पंजाब के गुरदासपुर में एसआईआर ड्यूटी से कथित तौर पर परेशान एक सरकारी शिक्षक ने नहर में छलांग लगा दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शिक्षक की तलाश जारी है.
केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड, 5 लोग मलबे में दबे
केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 5 लोग मलबे के नीचे दब गए हैं. मलबे से लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें कि पिछले कई दिनों से केरल में भारी बारिश हो रही है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: जेल में बंद तीन आरोपियों की रिमांड की अर्जी पर फैसला सुरक्षित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की रिमांड की अर्जी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों की 7 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की थी. आज अयोध्या की कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई.
HC ने दिया 'कॉकरोच जनता पार्टी' के ट्विटर अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के ट्विटर अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है.
अदालत ने यह आदेश केंद्र सरकार द्वारा यह कहे जाने के बाद दिया है कि उसे अकाउंट को अनब्लॉक करने पर कोई आपत्ति नहीं है. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने बैन के खिलाफ अभिजीत दिपके की याचिका को मंज़ूरी दे दी.
In a big win for the Cockroach Janta Party, the Delhi High Court has ordered unblocking of our original X account @CJP_2029. This is a big win not just for the CJP and the movement, but also for free speech and digital rights.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 7, 2026
We will continue to raise the youth’s voice both…
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट ने विशेष अदालत का फैसला बरकरार रखा है. हाईकोर्ट ने 38 लोगों की फांसी की सजा को बरकरार रखा है. अदालत ने 11 दोषियों की आजीवन कारावास को भी बरकरार रखा है. मृतकों के परिजनों 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है
जयपुर: सड़क किनारे खड़े परिवार को ट्रेलर ने कुचला, 3 बच्चों की मौत
जयपुर में एक दंपत्ति और उनके तीन बच्चे सड़क किनारे खड़े गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. इस हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई है और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं.
#WATCH | जयपुर, राजस्थान: जयपुर ट्रैफिक पुलिस ACP अमीन हसन ने बताया, "यह सुबह करीब 9 बजे की घटना है। एक ट्रेलर जो दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था। एक परिवार जिसमें दंपत्ति और उनके तीन बच्चे शामिल हैं, वह गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। तीनों… https://t.co/5dbBCafQ04 pic.twitter.com/9gJBuBFeq7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
Pune Rain Live: पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश और तेज हवाओं से मोबाइल टावर गिरा
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश और तेज हवाओं से मोबाइल टावर गिर गया. इस वजह से इंटरनेट और नेटवर्क सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे हजारों नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Rain Live: पुणे में भारी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी
पुणे शहर में हो रही भारी बारिश का सीधा असर अब विमान सेवाओं पर भी पड़ने लगा है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कल कई उड़ानों में देरी हुई, जबकि कई विमानों को दूसरे हवाई अड्डों की तरफ मोड़ना पड़ा. खराब मौसम के चलते चेन्नई-पुणे और चेन्नई-कोलकाता की दो उड़ानों की दूसरे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है. वहीं, पुणे आने वाली करीब 7 उड़ानों को लैंडिंग के लिए दो-दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ा है.
PM Modi Jakarta Visit: भारत खास EVM बनाने में करेगा इंडोनेशिया की मदद- सूत्र
भारत इंडोनेशिया के लिए खास EVM बनाने में मदद करेगा. वहीं उसने भारत की 'अस्त्र' मिसाइलें खरीदने का भी फैसला किया है.
पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बीच आज होगी द्विपक्षीय बैठक
पीएम मोदी जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. आज दोनों देशों के बीच कई एमओयू और द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.
Rain Live: नासिक की वशिष्ठी नदी में बाढ़ जैसे हालात
नासिक की त्र्यंबकेश्वर और गिरणारे गांव को जोड़ने वाली वशिष्ठी नदी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी किनारों को तोड़कर बाहर बहने लगा है. कल रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी के जलस्तर में यह भारी वृद्धि देखने को मिली है.
Rain Live: मुंबई के पवई इलाके में सड़क पर दिखा मगरमच्छ
मुंबई के पवई इलाके में सड़क पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी. वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया. मगरमच्छ की मेडिकल जांच के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा.
Rain Live: पुणे के लोनावाला में बारिश ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. पुणे के लोनावाला में बारिश ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां पर 900 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
Tamilnadu News: तिरुचिरापल्ली प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के अरियामंगलम क्षेत्र के गणपति नगर स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई.
#WATCH | तमिलनाडु | तिरुचिरापल्ली (त्रिची) के अरियामंगलम क्षेत्र के गणपति नगर स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/M7Xx9Zy0ha
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
यूपी के अंबेडकरनगर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर
यूपी एसटीएफ ने अंबेडकरनगर में एक लाख के इनामी बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में 2 दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे.
उत्तर प्रदेश: अंबेडकर नगर के बिवना थाना क्षेत्र इलाके में, UP STF की नोएडा यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में 1 लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी आसिफ़ उर्फ़ विक्की छैमार मारा गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
UP STF के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान आसिफ़ ने कथित तौर पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल… pic.twitter.com/l4kxi8Qz9N
Shivsena Crisis Live: उद्धव ठाकरे ने आज बुलाई विधायकों की अहम बैठक
सांसदों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने आज फिर विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. बैठक आज शाम 7 बजे उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में होगी.सचिन अहीर के पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद इस बैठक को बुलाया गया है. विधायकों की टूट की अटकलों के बीच इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.