मुंबई:
मुंबई के एमएलए होस्टल में एक लड़की ने 15−16 सितंबर की रात को खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसकी मौत 17 तारीख को अस्पताल में हो गई।
बताया जा रहा है कि 27 साल की यह लड़की अपने भाई के साथ होस्टल में रहती थी। यह कमरा एनसीपी विधायक बबनराव शिंदे के नाम पर बुक था। पुलिस को लड़की के मृत होने की ख़बर उसके मामा दिलीप ने दी। वह विधायक बबनराव शिंदे का पीए है।
पुलिस का कहना है कि लड़की बेरोजगार होने की वजह से तनाव में थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत की सही वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि लड़की के कमरे का दरवाज़ा बंद था और उसे मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। एमएलए होस्टल में इस तरह की हुई घटना के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mumbai MLA Hostel, Girl Suicide, मुंबई एमएलए होस्टल, लड़की की खुदकुशी