विज्ञापन

काले रंग के चलते नहीं हो रही थी शादी, डिप्रेशन में 22 साल की लड़की ने लगाई फांसी

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंशु का रंग काला था. पिछले कई सालों से लगातार कोशिश के बावजूद उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. इस वजह से वह डिप्रेशन में थी. 

काले रंग के चलते नहीं हो रही थी शादी, डिप्रेशन में 22 साल की लड़की ने लगाई फांसी
काले रंग की वजह से लड़की ने की आत्महत्या.
  • अंशु कुमारी ने डार्क स्किन टोन से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
  • डार्क स्किन टोन की वजह से अंशु की शादी न हो पाने से वह मानसिक दबाव और डिप्रेशन में थी
  • घटना की सूचना मिलने के बाद गायघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच और साक्ष्य संग्रह शुरू किया

बिहार के मुजफ्फरपुर में हीन भावना के चलते एक लड़की ने आत्महत्या कर ली. चेहरे का स्किन टोन डार्क होने की वजह से लड़की काफी परेशान थी, उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. पिछले कुछ सालों से उसे काफी रिजेक्शन झेलने पड़ रहे थे. इस वजह से वह डिप्रेशन में थी.अपने काले रंग से वह इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि उसने जान दे दी.

काले रंग की वजह से लगाई फांसी

लड़की की उम्र 22 साल थी. अंशु कुमारी ने मंगलवार रात अपने घर में फांसी लगा ली. सुबह परिजनों से जैसे ही उसे फंदे से लटकते देखा तो उनके बीच चीख पुकार मच गई. उन्होंने घटना की सूचना तुरंत गायघाट थाना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर तमाम साक्ष्य इकट्ठे किए गए. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

शादी न होने से परेशान थी अंशु

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंशु का रंग काला था. पिछले कई सालों से लगातार कोशिश के बावजूद उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. इस वजह से वह डिप्रेशन में थी. इसी वजह से उसने जान दे दी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गायघाट थाना क्षेत्र में एक लड़की के फांसी लगाने की खबर मिली थी. आसपास के लोग सुसाइड की वजह उसका रंग काला होना बता रहे हैं, जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. डिप्रेशन में उसने फांसी लगा ली. हालांकि परिजनों ने मामले में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-पत्नी को पसंद नहीं था पति का काला रंग, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Suicide, Muzaffarpur News, Girl Suicide, Black Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com