Ghatkopar hoarding collapse: मुंबई के घाटकोपर इलाके (Ghatkopar Hoarding) में धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध होर्डिंग गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना के बाद एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और होर्डिंग के नीचे दबे हुए लोगों को निकाला गया. बृह्न मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक होर्डिंग के नीचे से कुल 88 लोगों को निकाला जा चुका है. 43 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं. जबकि 31 को डिस्चार्ज किया जा चुका है. रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर शाम घटनास्थल का दौरा किया. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा होर्डिंग गिरने की घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ "गैर इरादतन हत्या" का मामला दर्ज किया जाएगा. इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार वालों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई में भारी बारिश और तूफान से गिर गया इतना बड़ा Billboard , कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका#mumbai #mumbairains #billboard #storm pic.twitter.com/H92JRi4wYL
— NDTV India (@ndtvindia) May 13, 2024
अवैध थी होर्डिंग
नगर निकाय के मुख्यालय में आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बीएमसी के आयुक्त भूषण गगरानी ने कहा कि होर्डिंग अवैध था क्योंकि बीएमसी ने (इसे लगाने के लिए) अनुमति नहीं दी थी. बीएमसी एक साल से होर्डिंग (लगाने) पर आपत्ति जता रही थी. उन्होंने कहा, ‘‘यह एक अवैध होर्डिंग थी. जिस स्थान पर यह घटना घटी, वहां रेलवे की जमीन पर चार होर्डिंग लगाए गए थे और उनमें से एक गिरा हैय बीएमसी एक साल से होर्डिंग (लगाने) पर आपत्ति जता रही थी. रेलवे ने होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी".
नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘होर्डिंग उठाने के लिए क्रेन और गैस कटर सहित मशीनरी मौके पर भेजी गई. कई लोगों को बाहर निकाला गया है. घायल को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है''
मुंबई पुलिस ने शाम को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘आज, 13/05/2024 को, शाम लगभग 16:30 बजे, अचानक तूफान और भारी बारिश के कारण विनाशकारी घटना हुई. एक होर्डिंग जिसका आकार 70 गुना 50 मीटर आकार का था उसका धातु का गर्डर रेलवे पेट्रोल पंप, समता कॉलोनी, घाटकोपर (पूर्व) पर गिर गया.
निर्माणाधीन मेटल पार्किंग टावर सड़क पर गिरा
एक अन्य घटना में, वडाला इलाके में तेज हवाओं के दौरान निर्माणाधीन मेटल पार्किंग टावर सड़क पर गिर गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. कम दृश्यता के कारण शाम को मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा और उपनगरीय ट्रेनो के संचालन में विलंब हुआ. मुंबई हवाई अड्डे के संचालक ने एक बयान में कहा कि 15 विमानों का गंतव्य बदलना पड़ा और विमानों का परिचालन करीब एक घंटे के बाद शाम 5.03 बजे फिर से बहाल हुआ.
Video : Mumbai Storm News: Mumbai में तूफ़ान के कहर से शहर में बड़ी तबाही का मंजर | City Centre
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं