- मुंबई के चेंबूर में लगी भीषण आग
- मरने वाले में 4 बुजुर्ग नागरिक
- इससे पहले भिंडी बाजार इलाके में लगी थी आग
मुंबई के चेंबूर (Chembur Fire) में एक रिहायशी हाउसिंग सोसाइटी में लगी आग से 4 बुजुर्गों सहित 5 लोगों की मौत हो गई. आग चेंबूर (Mumbai Fire) के सरगम सोसाइटी में एक फ्लैट के 14वीं मंजिल में लगी. यह सोसाइटी तिलक नगर के गणेश गार्डन के पास है. बता दें कि आग शाम 7 बजकर 50 मिनट पर लगी थी. बताया जा रहा है आग लेवल 3 स्तर की है.
#UPDATE 5 dead and 2 people injured including a fireman in the fire that broke out on 14th floor of Sargam Society in Chembur, Mumbai. Firefighting operation still underway. #Maharashtra https://t.co/4pIHbD70xF
— ANI (@ANI) December 27, 2018
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
आग लगने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान सुनीता जोशी (72), बालचंद्र जोशी (72) और सुमन श्रीनिवास जोशी (83), सरला सुरेश गांगर (52), लक्ष्मीबेन प्रेमजी गांगर (83) की मौत हो गई. वहीं श्रीनिवास जोशी (86) और अग्निशमन कर्मी चगन सिंह (28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुंबई: जिस अस्पताल में आग से 8 लोगों की मौत हुई, वह दो सप्ताह पहले फायर सेफ्टी टेस्ट में हुआ था फेल
इससे पहले दिन में मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में आग लगने की एक और घटना हुई थी, मगर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. वहीं, इससे पहले पिछले हफ्ते नरीमन प्वाइंट पर स्थित होटल ट्राइडेंट के पास एक लक्जरी शो रूम में आग लगी थी.
वहीं, बीते 17 दिसंबर को मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में लगी आग से 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे.
VIDEO: मुंबई के कामगार अस्पताल में भीषण आग से 8 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं