नई दिल्ली:
मुम्बई में बुधवार को हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गृह मंत्री पी चिदंबरम से सभी जरूरी उपाए करने और उन्हें घटनाक्रमों से अवगत कराते रहने को कहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मुम्बई में हुए तीन विस्फोटों से जुड़े घटनाक्रमों की निगरानी कर रहे प्रधानमंत्री ने इस विषय में चिदंबरम और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बात की। सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम से बात करते हुए सिंह ने उनसे सभी जरूरी उपाए करने और उन्हें घटनाक्रमों से अवगत कराते रहने को कहा।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, धमाका, प्रधानमंत्री, चिदंबरम, Mumbai, Blasts, PM, Chidambaram