मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मेक इन इंडिया के तहत न केवल स्वदेशी तकनीक का झंडा भी बुलंद करेगी. बल्कि ये हाईस्पीड रेल कीमत और स्पीड पकड़ने में भी विदेशी बुलेट ट्रेनों को पछाड़ देगी.मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन के कोच 52 सेकंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ लेंगे, जो कि अभी की पारंपरिक विदेशी बुलेट ट्रेन जैसे जापानी शिंकानसेन (54 सेकंड) से भी तेज है. भारत में स्वदेशी बुलेट ट्रेन के कोच B28 पूरे हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को 280 किमी की तूफानी रफ्तार देंगे.भारत पहले जापान की शिंकानसेन तकनीक के E10 कोच वाली बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन ऐसे कोच मिलने में देरी के बाद सरकार ने स्वदेशी विकल्प को अपनाया. इसे वंदे भारत प्लेटफॉर्म की तकनीक को अपग्रेड करके बनाया जा रहा है.पहली बार स्वदेशी तकनीक से स्टेनलेस स्टील बॉडी वाली हाईस्पीड ट्रेन विकसित की जा रही है.
- 280 किमी प्रति घंटा की डिजाइन स्पीड
- 220 से 250 किमी प्रति घंटा की वास्तविक रफ्तार
- 100 की स्पीड सिर्फ 52 सेकेंड में पकड़ेगी
सस्ते बुलेट ट्रेन कोच
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए पहले जापानी शिंकानसेन की 10 कोच वाली ट्रेनसेट खरीदने की योजना थी. इसकी कीमत लगभग 460 करोड़ से 500 करोड़ के बीच अनुमानित थी. NHSRCL के अनुसार, एडवांस तकनीक, भूकंपरोधी सिस्टम और मौसम के अनुकूल बदलावों की लागत 600 करोड़ रुपये तक हो सकती है.
प्रोटोटाइप मॉडल 2027 में लॉन्च
पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का प्रोटोटाइप मॉडल दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच लॉन्च होगा. सफल स्पीड ट्रायल के बाद इस ट्रेन का पहला परिचालन अगस्त 2027 में मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के सूरत और वापी के 97 किमी वाले रूट पर चलाने का लक्ष्य है. इस स्वदेशी तकनीक के सफल ट्रायल के बाद देश में दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन, चेन्नई-बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे रूट पर चलाने की तैयारी है.
Mumbai to Ahmedabad… a weekend getaway or a same-day return? 👀🚄 India's first Bullet Train is set to reshape travel between the two cities. Once operational, the limited-stop journey is expected to take around 2 hours. Imagine a morning meeting in Ahmedabad and dinner back in Mumbai. Weekend getaways could become day trips, businesses could reach new markets, and towns along the route could attract more opportunities. Less time travelling. More time for everything you're travelling for. ✨ What would your first Bullet Train trip be for: food, work or exploring? Tell me in the comments! 👇
— NHSRCL (@nhsrcl) October 18, 2026
स्वदेशी कोच की हाईस्पीड
भारत आगे बुलेट ट्रेनों के लिए B35 ट्रेन सेट बना रहा है, जिसकी डिजाइन स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होगी. 2030 ये ट्रेन सेट तैयार होंगे, जो जापान की अगली पीढ़ी की शिंकानसेन E10 को सीधे टक्कर देगी.यह स्वदेशी बुलेट ट्रेन (B28) मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलने वाली जापानी शिंकानसेन E5 सीरीज (320 किमी प्रति घंटा) से अलग और भारतीय तकनीक वाली होगी.
ये भी पढ़ें - बनारस से सवा घंटे में लखनऊ, 50 मिनट में पटना... दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार, DPR के साथ भूमि अधिग्रहण की तैयारी
चेन्नई में तैयार हो रहे हाई स्पीड रेल कोच
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) बेंगलुरु के आदित्य प्लांट में बुलेट ट्रेन के हाई स्पीड रेल कोच बना रही है. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री(ICF) चेन्नई स्वदेशी बुलेट ट्रेन के डिजाइन, फ्रेम और तकनीकी ढांचे को तैयार करने का काम मदद कर रही है. BEML को दो हाई स्पीड ट्रेन सेट (हर ट्रेन में 8 कोच) के लिए 867 करोड़ का ठेका दिया है. नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) से रखरखाव और 16 ट्रेनसेट की आपूर्ति के लिए 5400 करोड़ का कांट्रैक्ट शामिल है. जापानी शिंकानसेन के एक कोच को मंगाने की लागत 46 से 48 करोड़ रुपये तक आती है. जबकि मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन के एक कोच की लागत 28 करोड़ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं