विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2023

मुंबई : पैसे लेकर भी नहीं दिए फ्लैट, निर्मल लाइफस्टाइल के 2 बिल्डर गिरफ्तार

34 फ्लैट खरीदारों ने ठगी का आरोप लगाते हुए बिल्डर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी थी. जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

मुंबई:

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निर्मल लाइफस्टाइल के 2 बिल्डर धर्मेश जैन और राजीव जैन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया. जहां अदालत ने दोनों को 3 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार निर्मल लाइफस्टाइल को मुंबई का प्रमुख बिल्डर माना जाता है. मुंबई में इनके कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं. इनके खिलाफ 34 लोगों ने शिकायत दर्ज करवायी थी जिसके बाद यह कार्रवाई इनके खिलाफ की गई है. 

शिकायत में कहा गया है कि ग्राहकों ने फ्लैट बुक करवाया था. पैसे जमा करने के बाद भी उन्हें बिल्डर की तरफ से फ्लैट नहीं दिया गया. पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि जिस प्रोजेक्ट को लेकर यह शिकायत हुई थी वो मुलुंड क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि इनके कुछ प्रोजेक्ट हाल के दिनों में रूक गए हैं जिससे इन्हें नुकसान हुआ है. जिस कारण वो समय पर ग्राहकों को फ्लैट उपलब्ध नहीं करवाया जा सका.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Economic Offenses Wing, Nirmal Lifestyle, Dharmesh Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com