विज्ञापन

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के KGMU अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम

Prateek Yadav Death: यूपी के पू्र्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उन्हें सुबह 6:15 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल मृत हालत में लाया गया. शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. परिजनों के मुताबिक प्रतीक घर में सो रहे थे. हालांकि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी.

Prateek Yadav
  • मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में लखनऊ के सिविल अस्पताल में मौत हुई है.
  • प्रतीक यादव को परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव उस वक्त साथ नहीं थीं.
  • प्रतीक यादव की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं, शव पर कोई चोट के निशान पुलिस को नहीं मिले हैं.

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6:15 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत हालत में लाया गया. जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. परिवार ने बताया कि प्रतीक यादव घर पर सो रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई.

अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे और राजनीतिक तौर पर लो-प्रोफाइल रहते हुए बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे. फिलहाल इस खबर को लेकर परिवार की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. मौत के कारणों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

शरीर पर चोट के कोई निशान हीं

फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है. शव का पंचनामा किया जा रहा है और कुछ ही देर में डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा. सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है.

यह भी पढ़ें- जिम लवर, महंगी गाड़ियों का शौक... अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत, जानें परिवार में कौन-कौन?

फेफड़ों की समस्या से परेशान थे प्रतीक

अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. जानकारी के मुताबिक प्रतीक लंबे वक्त से फेफड़ों की समस्या से परेशान थे. उनके लंग्स में क्लॉट था, जिसका इलाज मेदांता में चल रहा था. सुबह जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो वो रिएक्ट नहीं कर रहे थे. तभी तुरंत परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे.

KGMU में होगा पोस्टमार्टम

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों का पैनल करेगा, ताकि मौत की वजह साफ हो सके. बता दें कि 38 वर्षीय प्रतीक, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे थे.

लाइव अपडेट-

- पंचनामे के बाद बॉडी पोस्टमार्टम के लिए KGMU अस्पताल चली गई है. 

- प्रतीक यादव के मोबाइल को सीज किया गया. 

- 10 बजे पोस्टमार्टम शुरू होगा. तकरीबन 40 मिनट एक पोस्टमार्टम में लगता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prateek Yadav, Prateek Yadav Dead, Mulayam Singh Son Death, Samajwadi Party, Prateek Yadav Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com