- मुलायम सिंह यादव ने तिब्बत का मुद्दा उठाया
- 'तिब्बत सौंपना हमारी भूल'
- तिब्बत की आजादी का मुद्दा उठाना चाहिए
पूर्व रक्षा मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में चीन के साथ विवाद का मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा है कि चीन भारत पर हमले की तैयारी कर चुका है. हमारे विरोध के बाद भी तिब्बत चीन के हाथों सौंप दिया गया. अगर चीन अब हमला करेगा तो तिब्बत के रास्ते ही करेगा. काफी दिनों बाद पुराने अंदाज में दिखे मुलायम ने कहा कि हमें तिब्बत की आजादी का मुद्दा उठाना चाहिए. चीन और पाकिस्तान हमें कश्मीर के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रहा है. इसके साथ ही पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भूटान की रक्षा करना हमारी जिम्मदारी है. सरकार को बताना चाहिए कि हमारी क्या तैयारी है.
ये भी पढ़ें : चीन के भीतर उठी आवाज, 'भारतीय सैनिकों को तुरंत खदेड़ा जाना चाहिए' : चीनी मीडिया
भारत के उकसावे का जवाब देने के लिए चीन को रहना चाहिए तैयार : चीनी मीडिया
उन्होंने कहा कि आज भारत का सबसे बड़ा मुद्दा पाकिस्तान नहीं चीन है. उन्होंने इसके साथ ही चीन ने सतर्क रहने की सलाह भी दी. मुलायम ने कहा चीन भारत पर हमले की पूरी तैयारी कर चुका है. उन्होंने पूर्व सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि तिब्बत को सौंपना बड़ी भूल थी. उसी तिब्बत की सीमा पर चीन युद्धाभ्यास कर रहा है. इसके साथ ही भारतीय बाजार में के घटिया माल की बढ़ती आवक का भी जिक्र किया.
गौरतलब है कि डोकलाम के मुद्दे पर इस समय चीन और भारत के बीच तनाव चरम पर है. चीन की सरकारी मीडिया ने आज फिर से ऐलान किया है कि वह भारत से निपटने के लिए तैयार है. उधर रक्षा राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने भी कहा है कि भारत चीन की सीमा पर 73 सड़कें बना रहा है जो सामारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं