सजायाफ्ता बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को जेल में हार्ट अटैक आने की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार बांदा जेल में कैद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) में भर्ती करवाया गया है.
गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्तार अंसारी की तबीयत कई बार बिगड़ी है. मंगलवार शाम बांदा जिले के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से उन्हें छुट्टी मिली थी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया था कि अंसारी को पेट दर्द, पेशाब और मल त्यागने में समस्या के चलते उस समय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मुख्तार अंसारी के भाई ने जहरीला पदार्थ देने का लगाया था आरोप
मुख्तार अंसारी के भाई एवं गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने बताया था कि उन्हें मोहम्मदाबाद थाने से एक संदेश प्राप्त हुआ था जिसमें उन्हें बताया गया कि मुख्तार की तबीयत खराब है और उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. अंसारी के मुताबिक, मुख्तार ने उन्हें बताया है कि उन्हें खाने में कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया है और ऐसा दूसरी बार हुआ है. उन्होंने कहा कि मुख्तार ने उन्हें बताया कि करीब 40 दिन पहले भी उसे जहर दिया गया था और अभी हाल ही में शायद 19 या 22 मार्च को फिर दिया गया है जिसके बाद से उसकी हालत खराब है.
मुख्तार अंसारी के बेटे ने भी जेल प्रशासन पर लगाया था गंभीर आरोप
मुख्तार अंसारी से मिलने पहुंचे उनके पुत्र उमर अंसारी ने आरोप लगाया था कि मुलाकातियों की सूची में उनके चाचा सांसद अफजाल अंसारी के साथ उनका नाम होने के बावजूद उन्हें अपने पिता मिलने नहीं दिया गया था. उमर ने संवाददाताओं से कहा था कि वह रोजा रखकर 900 किलोमीटर दूर से अपने पिता को देखने आये थे लेकिन उन्हें उनकी एक झलक तक नहीं लेने दी गयी. उन्होंने कहा, "सारी चीजें अलग हैं लेकिन मानवता भी तो कोई चीज होती है.''
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं