मध्यप्रदेश के शहडोल में रेत माफियाओं ने एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला. जानकारी के मुताबिक, एएसआई महेंद्र बागरी अवैध रेत उत्खनन परिवहन की सूचना मिलने पर शहडोल गए थे. इसी दौरान सामने से आ रहे अवैध रेत के ट्रैक्टर को जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो चालक गाड़ी से कूद गया और ट्रैक्टर एएसआई पर चढ़ गया. इस वजह से एएसआई महेंद्र बागरी की मौत हो गई है. यह घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली ग्राम की बताई जा रही है.
नागपुर में भी एक पुलिसकर्मी को जान से मारने की कोशिश की थी
महाराष्ट्र के नागपुर में कथित रूप से अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रक चालक ने जनवरी में महिला अधिकारी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि इससे पहले महिला अधिकारी और उनके सहकर्मियों ने अवैध रेत ले जा रहे आठ वाहनों को जब्त किया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अधिकारी ने बताया था कि घटना मानसर-तुमसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोटीटोक गांव के पास हुई थी. उन्होंने बताया था कि राजस्व विभाग के अधिकारी अवैध रूप से खनन किए गए रेत के परिवहन को रोकने के लिए ट्रकों की जांच कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं