विज्ञापन

दामाद के साथ घर छोड़कर भागने वाली सास अब बहनोई संग हुई फरार, अलीगढ़ से शुरू हुई कहानी कुछ यूं पहुंची सीतामढ़ी

दामाद ने अब पुलिस ने होने वाली सास को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में कहा गया है कि आरोपी सपना इस बार घर से करीब दो लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हुई है.

दामाद के साथ घर छोड़कर भागने वाली सास अब बहनोई संग हुई फरार, अलीगढ़ से शुरू हुई कहानी कुछ यूं पहुंची सीतामढ़ी
दामाद संग भागने वाली सास अब बहनोई संग भागी
NDTV
  • सपना ने पिछले साल अप्रैल में अपने दामाद राहुल के साथ रहने के लिए घर छोड़कर बिहार के सीतामढ़ी का रुख किया था
  • राहुल ने आरोप लगाया है कि सपना 6 फरवरी को अपने बहनोई के साथ करीब दो लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई
  • पुलिस ने सपना की पहचान की है और मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अलीगढ़:

इसे समय के साथ बदलता प्यार कहें या प्यार के नाम पर सिर चढ़ता फितूर... दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 10 महीने पहले अपने दामाद के साथ रहने के लिए घर छोड़ने वाली सास एक बार फिर चर्चाओं में है. लेकिन इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि दामाद की जगह महिला का दिल अपने ही बहनोई पर आया है. बहनोई के साथ फरार होने से पहले महिला ने फुलप्रूफ प्लानिंग भी की है. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला बहनोई के साथ भागने से पहले अपने साथ करीब दो लाख रुपये और जेवरात लेकर निकली है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है.पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान सपना के रूप में की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अप्रैल 2025 में दामाद के साथ रहने चली गई थी

पुलिस के अनुसार सपना पिछले साल अप्रैल में अपने दामाद के साथ ही फरार हो गई थी. सपना दामाद के साथ रहने के लिए अपना घर तक छोड़कर चली गई थी. उस दौरान सपना अपने दामाद राहुल के साथ रहने के लिए बिहार के सीतामढ़ी चली गई थी. दोनों बीते करीब साल भर से साथ ही थे. अब राहुल का आरोप है कि सपना उसे छोड़कर 6 फरवरी को गंगीरी निवासी अपने बहनोई के साथ फरार हो गई है. राहुल ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सपना अपने साथ करीब दो लाख रुपये और जेवरात लेकर भागी है. हालांकि, राहुल की शिकायत के बाद अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है. उधर, खबर ये भी आ रही है कि सपना के पहले पति ने भी हाल ही में दूसरी शादी कर ली है. 

Latest and Breaking News on NDTV

आपको बता दें कि पिछले साल यूपी का अलीगढ़ एकाएक उस समय सुर्खियों में आ गया था जब जिस लड़के से बेटी की शादी तय की गई थी उसके साथ खुद लड़की की मां भाग गई. और बेटी देखती रह गई थी. अलीगढ़ जिले के मडराक थाना इलाके का यह मामला पूरे देश में सबकी जुबान पर है. हो भी क्यों न, इस घटना ने सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से हिलाकर जो रख दिया था. सास सपना और दामाद राहुल उस समय एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा चुके थे. पति और बच्चों का समझाना और दो दिनों तक कराई गई काउंसलिंग सब बेकार हो गई थी. सपना का कहना था कि वह अब राहुल की हो चुकी है. घर वापस नहीं लौटेगी. दोनों अब कोर्ट मैरिज करेंगे.

यह भी पढ़ें: सास ने ऐसा क्या कहा कि दामाद पर हो गया खून सवार, पत्थर पटककर कर दी हत्या

यह भी पढ़ें: अवैध संबध और ब्लैकमेलिंग...यूपी में सास-बहू ने मिलकर कर दी दामाद की हत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com