विज्ञापन

3 किलो सोना, 8 किलो चांदी, नालंदा में पूर्व मुखिया के घर से करोड़ों के माल की चोरी

बिहार के नालंदा जिला के अस्थावां के शेरपुर गांव में चोरों ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया. यहां पूर्व मुखिया के परिजन उनकी पुण्यतिथि मनाकर बिहारशरीफ चले गए थे, पीछे से उनके घर से करोड़ों के माल की चोरी हो गई.

3 किलो सोना, 8 किलो चांदी, नालंदा में पूर्व मुखिया के घर से करोड़ों के माल की चोरी
घर में बिखड़े पड़े सामानों के बीच मामले की जांच में जुटे पुलिस के जवान.
  • नालंदा के शेरपुर गांव में दिवंगत पूर्व मुखिया के घर से करीब 3 करोड़ की संपत्ति चोरी हुई है.
  • बदमाशों ने सोने के तीन किलो, आठ किलो चांदी, चांदी के बर्तन और नकदी लगभग साठ हजार रुपए चुराए हैं.
  • परिवार 30 जनवरी को दिवंगत मुखिया की पुण्यतिथि मनाने गांव आए थे और 31 जनवरी को वापस बिहारशरीफ लौट गए थे.
नालंदा:

नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में सक्रिय बदमाशों ने दिवंगत पूर्व मुखिया के घर का ताला तोड़कर करीब तीन करोड़ की संपत्ति चोरी कर ली. यह जिले की सबसे बड़ी चोरी बताई जा रही है. इतनी बड़ी रकम की चोरी या डकैती आज तक जिले में नहीं हुई थी. बदमाश 3 किलो सोना, 8 किलो चांदी, चांदी का बर्तन और 60 हजार रुपए कैश ले गए. यह घटना पूर्व मुखिया अनिल कुमार के घर में हुई. बताया गया कि 30 जनवरी को दिवंगत की पुण्यतिथि थी. बिहारशरीफ से परिवार के लोग पुण्यतिथि मनाने गांव आएं थे. जहां से 31 जनवरी को लौट गए. 

पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ घर में गए लोग तो चोरी का पता चला

10 फरवरी को ग्रामीणों ने कॉल कर परिवार को बताया कि उनके घर के ऊपरी तल्ले का दरवाजा खुला है. जिसके बाद परिवार के लोग गांव पहुंचे. मेन गेट पर नया ताला लगा था. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ परिवार अंदर दाखिल हुए. तब घटना का खुलासा हुआ. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. 

30 जनवरी को गांव में बरसी मनाने पहुंचे थे परिजन

FSL व डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया. दिवंगत मुखिया के पुत्र अविनाश कुमार ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पूर्व मुखिया के पुत्र ने बताया कि 30 जनवरी को वह गांव आकर पिता की पुण्यतिथि मनाएं थे. जहां से 31 जनवरी की दोपहर बिहारशरीफ लौट गए थे. बिहार शरीफ के एतबारी बाजार में वह रहते हैं. 

10 फरवरी को ग्रामीणों ने कॉल कर बताया कि ऊपरी तल्ले का दरवाजा खुला है. जिसके बाद वह गांव लौटें. मुख्य दरवाजा पर दूसरा नया ताला लगा था. जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी. पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ वह घर में दाखिल हुए. सभी कमरे का ताला गायब था.

चोरी के बाद घर में बिखड़ा पड़ा सामान.

चोरी के बाद घर में बिखड़ा पड़ा सामान.

3 करोड़ से अधिक के सामान की चोरी

बदमाशों ने स्टोरवेल तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, चांदी के बर्तन व नगदी की चोरी कर ली थी. चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत तीन करोड़ से अधिक है. घटना पर ज्यादा दिनों तक पर्दा डालने की मंशा से बदमाशों ने मेन गेट में नया ताला लगा दिया था. ऊपरी तल्ला का दरवाजा बंद रहता तो वह महीनों बाद घर आतें. तब चोरी का खुलासा होता. 

दिवंगत मुखिया के तीन पुत्र हैं. बड़े पुत्र कुमार गौरव इंजीनियर हैं जबकि अविनाश ठेकेदारी करते हैं. छोटे भाई पढ़ाई कर रहे हैं. चोरी हुआ जेवर उनकी मां, भाभी और पत्नी के थे. बदमाशों ने ग्राउंड व फस्ट फ्लोर के करीब 9 कमरों का ताला गायब कर दिया था. एक भी टूटा ताला नहीं छोड़ा.

थानेदार बोले- FSL व डॉग स्क्वायड टीम ने की जांच

अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. FSL व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है. घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है. खुलासा के लिए जांच टीम का गठन वरीय अधिकारी कर सकते हैं. चौकीदार व बाइक सवार पुलिस कर्मीं गांवों में रात्रि गश्ती भी करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Nalanda, Bihar Nalanda News, Nalanda Crime, Nalanda Crime News, Nalanda Theft Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com