कहते हैं न कि इश्क का जुनून सिर चढ़कर बोलता है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सपना और राहुल (Aligarh Saas-Damad Love Story) ने ये बात बिल्कुल सच कर दिखाई है. उन्होंने दुनिया को बता दिया है कि प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती. इश्क एक बार आंखों से होकर दिल में उतर जाए तो फिर इसके नशे के आगे दुनिया का हर नशा बेकार है. सपना और राहुल वही सास और दामाद हैं, जो घर से भाग गए थे. बेटी की शादी जिस लड़के से होनी थी वह अब मां सपना की दिल की धड़कन बन चुका है. सपना अब राहुल के साथ रह रही है. उस पर अपने बच्चों के आंसुओं का भी कोई असर नहीं हुआ. बच्चे रोते-गिड़गिड़ाते रहे और मां से घर लौटने की गुहार लगाते रहे. लेकिन मां इश्क में इस कदर डूब चुकी है कि उसने सके सिर पर जूं तक नहीं रेंगी. उसने एक ही झटके में बच्चों से सारे रिश्ते-नाते तोड़ दिए और साफ कह दिया कि अब वह राहुल के साथ ही रहेगी. तीनों बच्चों से उसे कोई लेना-देना नहीं है.
ये भी पढ़ें- अलीगढ़ में सास जिद पर अड़ी, बोली- दामाद के साथ ही रहूंगी; पुलिस ने राहुल को परिजनों को सौंपा
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यूपी का अलीगढ़ इन दिनों सास-दामाद के एक साथ भागने की वजह से सुर्खियों में है. जिस लड़के से बेटी की शादी की शादी तय की थी उसके साथ मां खुद भाग गई. बेटी देखती रह गई. अलीगढ़ जिले के मडराक थाना इलाके का यह मामला पूरे देश में सबकी जुबान पर है. हो भी क्यों न, इस घटना ने सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से हिलाकर जो रख दिया है. सास सपना और दामाद राहुल अब एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खा चुके हैं. पति और बच्चों का समझाना और दो दिनों तक कराई गई काउंसलिंग सब बेकार हो गई. सपना का कहना है कि वह अब राहुल की हो चुकी है. घर वापस नहीं लौटेगी. दोनों अब कोर्ट मैरिज करेंगे.

(अलीगढ़ की सपना दामाद संग चली गई)
बेटी गुस्से से लाल, मां को सुनाई खरी खोटी
वहीं सपना की बेटी अनीता का बुरा हाल है. मां की हरकत से गुस्साई बेटी ने थाने पहुंचकर मां को खूब खरी-खोटी सुनाईं. यहां तक कि पति जितेंद्र भी घर टूटने के डर से सपना को अपनाने के लिए तैयार हो गया. गांव की महिलाओं ने भी सपना को लाज-शर्म याद दिलाई लेकिन उसने किसी की एक न सुनी. सपना का आरोप है कि उसकी बेटी ने राहुल को मेंटल कहा था, जिसके बाद उसका झुकाव राहुल की तरफ बढ़ने लगा. दोनों धीरे-धीरे करीब आ गए.
काउंसलिंग बेकार, पुलिस भी बेबस
सास सपना और दामाद राहुल 6 अप्रैल को घर से फरार हो गए थे. पुलिस के दबाव के बाद दोनों 16 अप्रैल को लौटे जरूर लेकिन एक दूसरे से जुदा होने के लिए तैयार नहीं हैं. सपना जिद पर अड़ी है कि वह राहुल के साथ ही रहेगी. महिला को मेडिकल परीक्षण के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था. सपना को समझाने की सारी कोशिशें बेकार गई और यहां तक की काउंसलिंग भी फेल हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे राहुल के साथ भेज दिया.

(दामाद राहुल संग रहेगी सास सपना)
शगुन का कैश और मोबाइल-जेवर वापस मिलें
सपना के पति जितेंद्र ने थाने जाकर कहा कि उनकी पत्नी घर से 3 लाख रुपए नकद और पांच लाख के सोने के जेवर लेकर भागी थी. इसके साथ ही बेटी की शादी के शगुन के लिए राहुल के घरवालों को उन्होंने एक लाख रुपए दिए थे. उन्होंने सपना और राहुल को फोन भी दिलाए थे. ये सब चीजें उनको वापस दिलावाई जाएं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मडराक थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि इन सभी आरोपों की जांच की जाएगी.
राहुल के परिवार की नाराजगी.
राहुल-सपना की प्रेम कहानी दोनों ही परिवारों के लिए शर्म की वजह बन गई है. हर कोई इसे चटकारे लेकर सुन रहा है. राहुल के पिता ओमवीर बेटे की हरकत से बहुत ही नाराज हैं. उनका कहना है कि समाज में उनकी बहुत ज्यादा बेइज्जती हो गई है. राहुल से उनका अब कोई लेना-देना नहीं है. उसे वह घर में घुसने तक नहीं देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं