विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2022

देश में Covid-19 के पांच हजार से अधिक नये केस मिले, पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के 730, केरला में 1651, कर्नाटक में 344, तमिलनाडु में 421, आंध्र प्रदेश में 58, उत्तर प्रदेश में 87, पश्चिम बंगाल में 229, दिल्ली में 118 ओडिशा में 159 और राजस्थान में 109 कोरोना संक्रमित (corona infected) मिले हैं. 

देश में Covid-19 के पांच हजार से अधिक नये केस मिले, पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की मौत
देश में Covid-19 के पांच हजार से अधिक नये केस मिले हैं.
नई दिल्ली:

देश में कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामलों में आज बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले 24 घंटे में देश भर में 5096 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि कल यानी 13 सितंबर को यह आंकड़ा 4355 था. मतलब की करीब 700 कोरोना के नये मरीज आज बढ़े हैं. इसी के साथ देश मे कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 45,749 हो गई है. वहीं 5,675 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 19 लोगों की मौत हुई है. 

अगर राज्यों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र मे कोरोना के 730, केरला में 1651, कर्नाटका में 344, तमिलनाडु में 421, आंध्र प्रदेश में 58, उत्तर प्रदेश में 87, पश्चिम बंगाल में 229, दिल्ली में 118 ओडिशा में 159 और राजस्थान में 109 कोरोना संक्रमित मिले हैं. 

13 सितंबर को देश में कोरोना के 4,355 नये मामले सामने आए थे. वहीं कोरोना संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई थी. महाराष्ट्र में 414, केरला में 1766, कर्नाटक में 317, तमिलनाडु में 426, आंध्र प्रदेश में 6, उत्तर प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 117, दिल्ली में 63, राजस्थान में 109 और उड़ीशा में कोरोना संक्रमित 194 मरीज मिल हैं. इसके साथ ही देश भर में 5178 लोग कोरोना से रिकवर भी हुये हैं.

ये भी पढ़ें:

वीडियो: बीजेपी के झंडे लहरा रहे लोगों ने पुलिसकर्मी को घेरा, लाठियों से की पिटाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Pandemic, Corona Infection, Heath Ministry, Health Bulletin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com