मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 75.51 प्रतिशत मतदान हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
चुनाव अधिकारियों ने कहा कि यह एक अस्थायी आंकड़ा है और अंतिम मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है. राज्य में शुक्रवार को एक ही चरण में सभी 230 सीटों पर मतदान हुआ. राजनगर में दो गुटों की लड़ाई के बाद कांग्रेस उम्मीदवार के एक सहयोगी की मौत हो गई, कुछ जगहों पर हिंसा हुई और अन्य जगहों पर भी झड़प की खबरें आईं.
नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में मतदान दोपहर तीन बजे समाप्त हो गया, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में यह शाम छह बजे तक जारी रहा. सभी 230 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था. बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र में 80.38 प्रतिशत, लांझी में 75.07 प्रतिशत और परसवाड़ा में 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनावी मैदान में 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती एवं कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख कमलनाथ शामिल हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिन की शुरुआत में मतदान करने वालों में प्रमुख लोगों में चौहान और उनका परिवार, नाथ और उनका परिवार, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रह्लाद पटेल, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष वी डी शर्मा और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल थे. राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन भी सुबह वोट डालने वालों में शामिल थे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और उनके बेटे एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, जो राघौगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं, ने भी परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया.
पूर्व मंत्री अजय सिंह ने चुरहट विधानसभा क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. होशंगाबाद समेत प्रदेश के विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान के लिए कतारों में खड़ी नजर आईं. राज्य में कुल 64,626 मतदान केंद्र बनाये गये थे. पुलिस ने कहा कि इंदौर जिले के महू क्षेत्र में दो समूहों के बीच झड़प में पांच लोग घायल हो गए, जबकि मुरैना जिले के दिमनी निर्वाचन क्षेत्र में झड़प में दो लोग घायल हो गए, जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं.
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के अनुसार, शुक्रवार तड़के राजनगर निर्वाचन क्षेत्र में दो नेताओं के समर्थकों के बीच झड़प हो गई, जिसमें सलमान नाम के व्यक्ति की मौत हो गई. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा ने कहा कि सलमान उनका वाहन चलाता था. कमलनाथ ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव की पूर्व संध्या पर मतदाताओं को पैसे और शराब बांटने का आरोप लगाया.
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, ''मुझे कई वीडियो मिले हैं.'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र स्थित एक पुलिस थाने में हंगामा किया. इससे पहले, राज्य के गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि अगर भाजपा के अलावा कोई भी पार्टी चुनाव जीतती है, तो 'पाकिस्तान में जश्न मनाया जाएगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं