केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बुधवार तक 176.47 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं. देश में बुधवार को शाम सात बजे तक 26 लाख से ज्यादा (26,88,373) टीके लगाए गए. मंत्रालय के अनुसार, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 1.94 करोड़ से ज्यादा (1,94,97,567) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देर रात तक अंतिम आंकड़ा आने पर दिन में हुए टीकाकरण के आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है.
मुंबई में सिर्फ़ 3,039 गर्भवती महिलाओं ने ही लगवाई कोविड वैक्सीन की दोनों डोज
देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था. कोविड रोधी टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ था जिसमें 60 साल से ज्यादा आयु के सभी लोगों और विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा आयु के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महाराष्ट्र में कोरोना के 1,080 नए मामले सामने आए, 47 मरीजों की मौत
देश में 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए टीकाकरण एक अप्रैल से शुरू हुआ था. 18 साल से ज्यादा आयु वाले सभी वयस्कों को एक मई से टीका लगने लगा. वहीं, इस साल तीन जनवरी से शुरू हुए अभियान के तहत 15 से 18 साल के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है.
कोरोना संक्रमण से मृत लोगों के परिवारों को राहत राशि मिलने में मुश्किलें
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं