विज्ञापन

मोरबी में कुदरत का करिश्मा या कुछ और? अपने आप 'उफनने' लगा कुआं का पानी, देखने उमड़ी भारी भीड़

मोरबी में एक कुआं अचानक रहस्य का केंद्र बन गया है. बिना किसी स्पष्ट वजह के इसके पानी में बार-बार होने वाली हलचल ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है.

मोरबी में कुदरत का करिश्मा या कुछ और? अपने आप 'उफनने' लगा  कुआं का पानी, देखने उमड़ी भारी भीड़
मोरबी का रहस्यमयी कुआं
  • मोरबी तालुका के वीरपरदा गांव में स्थित कुएं के पानी में रहस्यमयी हलचल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
  • शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कुएं के पानी में फिर से हलचल देखी गई, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हुए.
  • ग्रामीणों का मानना है कि यह इलाका भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है.

गुजरात के मोरबी तालुका के वीरपरदा गांव स्थित एक रहस्यमयी कुआं इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कुआं के पानी में एक बार फिर अपने-आप हलचल होती देखी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इससे पहले भी दो दिन पूर्व कुआं के पानी में इसी तरह की गतिविधि देखने को मिली थी.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पानी में फिर से रहस्यमयी हलचल शुरू हो गई. इस अनोखी घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. वहीं, ग्रामीणों का मानना है कि यह इलाका भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है, इसलिए भूगर्भीय गतिविधियों के कारण ऐसा हो सकता है.

रहस्यमयी कुआं को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने भू-वैज्ञानिकों को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं. प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने संभावना जताई है कि हालिया बारिश के कारण कुआं का जलस्तर रिचार्ज हुआ है और तेज हवाओं की वजह से पानी में हलचल दिखाई दे रही है. हालांकि, इस रहस्यमयी गतिविधि की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : IRCTC की नई बीटा वेबसाइट, फटाफट बुक हो जाएगा तत्काल टिकट, एड्रेस कर लें सेव, दिखेंगे ये बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Well
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com