- 9-10 जुलाई को देश में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान
- बिहार और पूर्वी यूपी में होगी भारी बारिश
- कई राज्यों में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में 9 जून से 12 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने विज्ञप्ति में कहा कि 9 और 10 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत अन्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस बीच, मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने मुंबई समेत आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है. बता दें कि बिहार के कई इलाकों में लोग पहले ही बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से अच्छी मॉनसूनी बारिश देखने को मिली है.असम पहले से ही बाढ़ का सामना कर रहा है.
मौसम विभाग की ओर से 6 जून को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मानसून के 9 जुलाई से हिमालय की पहाड़ी से उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके चलते असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगील, सिक्किम, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है. यह भारी बारिश अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 12 जुलाई तक जारी रह सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Intense clouds around Mumbai and around as seen from the radar & Satellite latest images. South Konkan too covered up. Intense rainfall over Mumbai and around with pauses inbetween.
— K S Hosalikar (@Hosalikar_KS) July 7, 2020
Rainfall at 2.00 pm in last 6 hrs indicate less than 40 mm at isolated places.
Rains to continue. pic.twitter.com/ps4nwpq2RN
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य तटीय इलाकों में रुक-रुककर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी केएस होसलिकर ने ट्वीट में कहा, "हालिया उपग्रह चित्रों में मुंबई और दक्षिण कोंकण तट पर "घने बादल" दिखाए पड़ रहे हैं. मुंबई और उसके आसपास इलाकों में रुक-रुक भारी बारिश हो सकती है.
Maharashtra: Water logging in Navi Mumbai's Juinagar, following heavy rainfall in the area. pic.twitter.com/Ys4sXl5KCh
— ANI (@ANI) July 7, 2020
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे में काफी बारिश हुई है और इसके आगे भी जारी रहने की उम्मीद है. नवीं मुंबई में भारी बारिश के बाद जल भराव होने की खबर है. इसके अलावा गुजरात में भी कहर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में रविवार से ही लगातार बारिश हो रही थी. यहां कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. खासकर राजकोट जिले में स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है. हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार को यहां तेज बारिश में कमी आने की संभावना जताई थी.
(ANI से इनपुट के साथ)
Video: सिटी सेंटर: गुजरात में भारी बारिश से जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं