CJP Protest: सौरव दास-आशुतोष रांका जेल से रिहा, हाईकोर्ट ने उन्हें क्यों फटकार लगाई?

  • 7:23
  • प्रकाशित: अक्टूबर 21, 2026

आशुतोष रांका और सौरव दास, यानी बीजेपी के इन दोनों नेताओं को आखिर आज रिहाई कैसे मिली? दोनों को हिरासत में लेने के बाद पहले 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसके बाद उनकी हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी गई थी. आज दोनों की पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत 3 दिन और बढ़ाने की मांग की, लेकिन स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने पुलिस की मांग खारिज कर दी. इसके बाद दोनों को जमानत मिल गई.