- केरल में डिटेक्ट हुआ कोविड का नया सब-वैरिएंट
- केरल में बुजुर्गों का मास्क पहनना अनिवार्य
- देश में कोविड से अब तक 4.44 करोड़ लोग हुए रिकवर
कोरोना वायरस (Coronavirus) एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. केरल में कोरोना वायरस के नए सब वैरिएंट JN.1 (Covid Sub-variant JN.1) का पहला मामला सामने आया. इसके बाद से 5 लोगों की मौत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में सोमवार को 335 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1828 हो गई है. कोरोना का नया सब-वैरिएंट (Covid Sub-Variant in India) मिलने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इंफ्लूएंजा जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. केंद्र ने इसके साथ ही राज्यों को अलर्ट रहने और टेस्टिंग (Covid Testing) बढ़ाने की सलाह दी है.
केरल में कोविड का नया सब वैरिएंट JN.1 मिला है. 79 वर्षीय महिला के सैंपेल की 18 नवंबर को RT-PCR की जांच की गई थी, जो पॉजिटिव आया. महिला में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (ILI) के हल्के लक्षण थे और वह कोविड-19 से उबर चुकी थी. कोरोना के सब-वैरिएंट का पता चलने के बाद 17 दिसंबर को 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि उत्तर प्रदेश में भी कोविड पॉजिटिव एक शख्स की जान चली गई. यानी कुल 5 मौतें हुई हैं. हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यूपी का मरीज JN.1 वैरिएंट से संक्रमित था या नहीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
चीन में अब रहस्यमय निमोनिया के मरीजों से भरे हॉस्पिटल, डब्ल्यूएचओ ने चाइना को कहा...
जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे पॉजिटिव सैंपल
कोरोना वायरस के जीनोमिक वैरिएंट को ट्रैक करने वाले जीनोमिक लैबोरेटरी के नेटवर्क INSACOG के चीफ डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि मरीजों की मौतें अकेले कोविड के सब-वैरिएंट की वजह से नहीं, बल्कि कई अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियों के कारण हुई हैं. डॉ. अरोड़ा ने इस बात पर जोर दिया कि INSACOG मौजूदा स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है. Epidemiology भी इसकी स्टडी कर रही है.
कोरोना के नए सब-वैरिएंट के बीच केंद्र सरकार ने कहा कि रेस्पिरेटरी हाइजीन (श्वसन स्वच्छता) के पालन से बीमारियों के फैलने और इसके जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी. केंद्र सरकार ने राज्यों को नियमित आधार पर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में जिलेवार इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर सांस की बीमारियों के मामलों की निगरानी करने और इसकी रिपोर्ट देने को कहा है.
Covid-19 से बनने वाली जोम्बी कोशिका बूढ़ा करती हैं दिमाग! डॉक्टरों ने ढूंढा इलाज
RT-PCR की टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
केंद्र ने राज्यों से कहा, "ज्यादा से ज्यादा संख्या में RT-PCR की टेस्टिंग कराएं. पॉजिटिव सैंपेल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भारतीय SARS COV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) लैब में भेजें, ताकि देश में नए वैरिएंट (अगर कोई है) का समय पर पता लगाया जा सके."
WHO ने कहा- तेजी से बदल रहा सब-वैरिएंट
कोरोना के नए सब-वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि ये वायरस विकसित हो रहा है. ये तेजी से बदल रहा है. WHO ने सदस्य देशों से ऐसे मामलों की मजबूत निगरानी और रिपोर्ट शेयर करना जारी रखने को कहा है.
भारत में कोरोना से हुई कितनी मौतें?
देश में कोरोना मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ के पार हो गई. अब तक भारत में कोविड-19 से 5 लाख 33 हजार 316 लोगों की मौत हो चुकी है. इस वायरस से अब तक 4.44 करोड़ (4,44,69,799) लोग रिकवर हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं