विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2022

मनी लॉन्ड्रिंग मामला : डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले खिलाफ सत्येंद्र जैन जाएंगे दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत मामले में कोर्ट बदली. सत्येंद्र की जमानत याचिका पर सुनवाई गीतांजलि गोयल की कोर्ट में चल रही थी, लेकिन ED ने जज पर पक्षपात का आरोप लगाकर सुनवाई दूसरी कोर्ट ने करने की अपील की.

मनी लॉन्ड्रिंग मामला : डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले खिलाफ सत्येंद्र जैन जाएंगे दिल्ली हाईकोर्ट

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के खिलाफ सत्येंद्र जैन दिल्ली हाईकोर्ट जाएंगे. दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत मामले में कोर्ट बदली. सत्येंद्र की जमानत याचिका पर सुनवाई गीतांजलि गोयल की कोर्ट में चल रही थी, लेकिन ED ने जज पर पक्षपात का आरोप लगाकर सुनवाई दूसरी कोर्ट ने करने की अपील की. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ईडी की याचिका स्वीकार करते हुए, ज़मानत मामले की सुनवाई गीतांजलि गोयल की जगह विकास ढुल की अदालत में ट्रांसफर की. दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन 30 मई से हिरासत/जेल में हैं.

ईडी ने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत 2017 में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के खिलाफ दर्ज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी के आधार पर जैन एवं अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जैन पर उनसे संबद्ध चार कंपनियों के जरिए धन शोधन करने का आरोप है.

(इनपुट्स भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Money Laundring Case, Satyendra Jain, Delhi High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com