विज्ञापन

16 वर्षीय नाबालिग के साथ बस में गैंगरेप,हैवानियत की उस रात सुरक्षा के कैसे थे हालात?

NDTV ने अपनी पड़ताल में इसी 43 किलोमीटर के स्ट्रेच की सुरक्षा व्यवस्था को जमीन पर उतरकर चेक किया है. NDTV के संवाददाताओं ने परी चौक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर और कश्मीरी गेट पर सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया है.

16 वर्षीय नाबालिग के साथ बस में गैंगरेप,हैवानियत की उस रात सुरक्षा के कैसे थे हालात?
दिल्ली में शर्मसार करने वाली वारदात
NDTV

राजधानी दिल्ली में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई है. चलती बस में नाबालिग के साथ बलात्कार किया गया. यह बस परी चौक से लेकर कश्मीरी गेट तक गई और करीब 43 किलोमीटर की दूरी तय की. परी चौक से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाली इस बस को रोकने वाला कोई नहीं था.

NDTV ने अपनी पड़ताल में इसी 43 किलोमीटर के स्ट्रेच की सुरक्षा व्यवस्था को जमीन पर उतरकर चेक किया है. NDTV के संवाददाताओं ने परी चौक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर और कश्मीरी गेट पर सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया है.

परी चौक पर स्थिति

NDTV सबसे पहले उस चेकपॉइंट पर पहुंचा जो परी चौक से करीब 20 कदम की दूरी पर था. वहां एक पुलिस बूथ था, PCR वैन भी थी और पुलिसकर्मी भी काफी संख्या में मौजूद थे. रात करीब 9:30 बजे बस यहीं से निकली थी.

इसके बाद NDTV की टीम दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पहुंची. यह मयूर विहार के पास ही था और इसे सबसे व्यस्त इलाकों में से एक माना जाता है. यहां भी भारी बैरिकेडिंग देखने को मिली. लेकिन क्योंकि दिन का समय था, ऐसे में कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था.

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर स्थिति

बड़ी बात यह थी कि यहां CCTV कैमरे भी नहीं थे. कहने को वहां ट्रैफिक लाइट थी, लेकिन CCTV के जरिए निगरानी नहीं की जा रही थी. इसके बाद NDTV की टीम कश्मीरी गेट पहुंची. यह वही जगह है, जहां बस पहुंची थी, लेकिन यहां भी न तो कोई पुलिस बैरिकेडिंग नजर नहीं आई.सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं दिखे.

अब इस पूरी घटना की बात करें तो 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश की रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया था. बताया जा रहा है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता मैनपुरी में रहती थी. वह अपनी मां से नाराज होकर नोएडा सेक्टर-63 अपने एक परिचित के पास जा रही थी.

वारदात वाले दिन क्या हुआ?

उस रात बारिश काफी ज्यादा हो रही थी. ऐसे में उसे ट्रांसपोर्ट मिलना मुश्किल था. वह पहले एक बस में चली थी और गलती से परी चौक पर रात करीब 9 बजे उतर गई. बाद में उसे पता चला कि उसके कजिन का घर करीब 25 किलोमीटर और दूर है.

बारिश में वह दूसरी बस का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक बस उसके पास आकर रुकी. कंडक्टर ने उसे बताया कि वे उसे आगे उतार देंगे. लेकिन अब जांच में पता चला है कि उसके साथ इसी बस में वारदात हुई थी.

बताया जा रहा है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने इस बस को शाम करीब 5 बजे नोएडा के सूरजपुर वर्कशॉप से उठाया था. पुलिस के मुताबिक, बस के अंदर ही कंडक्टर ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया था. आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

इस मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हो चुका है और रेप की भी पुष्टि हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को उत्तर दिल्ली के तिमारपुर पार्किंग एरिया से गिरफ्तार किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com